रिपोर्ट :- अजय रावत

गाज़ियाबाद :- इंग्राम इंस्टीट्यूट इंग्लिश स्कूल विश्व शान्ति वह क्रियात्मकता में विश्वास रखता है। उसी को मद्देनज़र रखते हुए भारत जापान शांति संधि के 70 वें वर्ष को मनाने हेतु 19 दिसंबर को इग्राहम इंस्टीट्यूट इंग्लिश स्कूल के ऑडिटोरियम अंतर विद्यालय औरी ग्रैमी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ऑरीगैमी - काग़ज़ से हस्त शिल्प बनाने की कला है जिसमें काग़ज़ से पशु पक्षी और वस्तुएँ आदि की 3D आकृतियां बनायी जाती हैं। 

इस प्रतियोगिता में ग़ाज़ियाबाद के प्रतिष्ठित स्कूलों ने भाग लिया जिसमें मुख्य रूप से सन वैली इंटरनेशनल स्कूल ,सैल्वेशन ट्री स्कूल ,इनग्राहम इंटर कॉलेज ,इनग्राहम इंस्टिट्यूट इंग्लिश स्कूल के लगभग सौ  से अधिक छात्रों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के  निदेशक विंग कमांडर पी जेथ्रो व जेथ्रो के  निर्देशन में किया गया। इस प्रतियोगिता का आयोजन प्राथमिक ,माध्यमिक व उच्च तीन  स्तरों  के अंतरगत किया गया। जिसमें छात्रों को ऑरीगैमी कीरि गेमी व जनरल मॉडल में से किसी एक विषय का चुनाव करना था। जिसको वास्तविकता क्रियात्मक प्रभावोत्पादकता व प्रस्तुति के  आधार पर परखा गया। 

मुख्य अतिथि के रूप में डॉक्टर कृष्ण कुमार दीक्षित चेयरमैन ऑरीगैमी सोसाइटी ग़ाज़ियाबाद ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ायी प्रतियोगिता में जज के रूप में डॉ. अनिता सिंह डायरेक्टर सरस्वती इन्स्टीट्यूट ऑफ़ प्रोफ़ेशनल स्टडीज़ ,डॉ.मधुसूदन दास आई .आई .टी . कानपुर पीएचडी गणित समाज सुधारक, अनुपम दीक्षित डायरेक्टर हस्तशिल्प ने  आकृतियों  को परखा। वास्तव में इस तरह की प्रतियोगिताएं न केवल आपसी सौहार्दय को बढ़ाती है बल्कि दो देशों के आपसी संबंधों को भी मज़बूत बनाते हैं। कार्यक्रम के अंत में है हैकुस व जापानी राष्ट्रीय गीत भी गया।
Previous Post Next Post