रिपोर्ट :- विकास शर्मा

उत्तराखण्ड :- हरिद्वार क्षेत्र के अंतर्गत जगजीतपुर स्थित मातृ सदन आश्रम मे जोशीमठ आपदा पर  आगामी फरवरी माह में तीन दिवसीय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें देश भर के वैज्ञानिक, संबंधित विभाग एवं‌ न्यायालय को पत्र भेजकर जवाब मांगा जायेगा। सम्मेलन में वृहद विचार मंथन के बाद र सरकार की जवाबदेही तय की जाएगी।

स्वामी शिवानंद ने पत्रकार वार्ता में जोशीमठ आपदा को लेकर उत्तराखंड सरकार पर जमकर निशाना साधा। ‌ उन्होंने कहा राजा के अपराधों की सजा प्रजा को भोगनी पड़ती है। ऐसा उत्तराखंड में हुआ है सरकार की योजनाओं का दंड जोशीमठ की जनता को भुगतना पड़ रहा है।उन्होंने कहा सरकार भ्रष्ट माफियाओं के नियंत्रण में हैं। इसलिए वैज्ञानिकों एवं पर्यावरण विदों की राय नहीं सुनी जा रही है। परिणाम सबके सामने है।‌ 

स्वामी शिवानंद ने कहा है कि आगामी 12 फरवरी से लेकर 14 फरवरी 2023 तक आश्रम में वृहद सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। जिसमें देशभर के वैज्ञानिक एवं बुद्धिजीवी वर्ग के लोग शामिल होंगे और विचार मंथन कर सरकार की जवाबदेही तय करेंगे।‌ स्वामी शिवानंद नै कहा कि यह बात तय है कि जोशीमठ आपदा मानवीय अपराध है।‌एनटीपीसी की योजना के चलते जोशीमठ को बर्बादी के कगार पर पहुंचा दिया है। स्वामी शिवानंद ने कहा उत्तराखंड सरकार की मंशा देवभूमि को बचाने की है तो तत्काल सभी परियोजनाओं को बंद कर देना चाहिए।‌ ऐसा नहीं होने पर उत्तराखंड को बचाना संभव नहीं है। 

गंगा जैसी पवित्र नदियों का दोहन किया जा रहा है। विकास के नाम पर विनाश की पटकथा लिखी जा रही है।‌ मातृ सदन सदैव सत्य की लड़ाई लड़ता आया है और भविष्य में भी लड़ता रहेगा।‌ इस मौके पर साध्वी पद्मावती, ब्रह्मचारी दयानंद, ब्रह्मचारी सुधानंद, ब्रह्मचारी आत्मबोधानंद आदि उपस्थित रहे।
Previous Post Next Post