रिपोर्ट :- विकास शर्मा

उत्तराखण्ड/हरिद्वार :- सती घाट कनखल स्थित बजरंग दल नेता द्वारा अवैध रूप से संचालित हो रही पार्किंग को निगम द्वारा हटाए जाने उपरांत निगम द्वारा लगाए गए बोर्ड पर कुछ शरारती तत्व द्वारा उस पर कपड़ा डालकर लोगों को गुमराह किया जा रहा है।  जिसकी सूचना पर निगम अधिकारियों ने उक्त कपड़े को हटाकर उस पर निगरानी कड़ी कर दी है।                                                   
बजरंग दल नेता नवीन तेजस्वर व उसके साथियों द्वारा कनखल सती घाट के पास लंबे समय से नगर निगम के मालिकाना हक वाली भूमि पर अवैध रूप से पार्किंग संचालित की जा रही थी। नेता के समर्थक यहां पार्किंग के नाम पर अवैध वसूली करते थे। अस्थि विसर्जन करने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के साथ कई बार उनका विवाद होता रहा है। इसको लेकर मेयर अनीता शर्मा ने कई बार मुख्यमंत्री और शासन को पत्र लिखे। कई बार इस अवैध पार्किंग को हटाने के प्रयास किये गए।

लेकिन एक केबिनेट मंत्री का संरक्षण होने से कोई पार्किंग बंद नहीं हो पाई।एक बार फिर से मेयर अनीता शर्मा ने इस अवैध पार्किंग लेकर कवायत शुरू की तो मामला जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक तक जा पहुंचा।जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय की सख्ती के बाद बीते सोमवार को नगर निगम और राजस्व विभाग ने कब्जे को खाली कराते हुए मालिकाना हक का बोर्ड लगाया था। लेकिन अवैध रूप से पार्किंग चलाने वाले लोगों ने रात में ही बोर्ड को ढक दिया। मेयर अनीता शर्मा का कहना है कि निगम की जमीन पर अवैध रूप से पार्किंग चलाकर वसूली नहीं करनी दी जाएगी।यदि कोई अवैध वसूली करते पाया गया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
Previous Post Next Post