रिपोर्ट :- अजय रावत

गाज़ियाबाद :- सन्त कबीर पुस्तकालय नि: शुल्क वाचनालय, मेन मार्केट श्याम पार्क साहिबाबाद के प्रांगण में लोक शिक्षण अभियान ट्रस्ट के कार्यालय पर प्रथम शिक्षिका क्रान्तिपुंज, रूढ़िवाद, पाखंड, कुरीतियों की घोर विरोधी सावित्री बाई फूले के जन्म दिन का आयोजन “महिला सशक्तिकरण दिवस” के रूप में मनाया गया, कार्यक्रम में प्रतियोगी छात्र-छात्राओं ने पुष्प अर्पित कर उन्हें स्मरण किया तथा उनके द्वारा किये गये प्रेरणा दायक कार्यों पर चलने का संकल्प लिया, कार्यक्रम के अंत में मिष्ठान वितरित किया गया, कार्यक्रम में लोक शिक्षण अभियान ट्रस्ट के संस्थापक/अध्यक्ष राम दुलार यादव शिक्षाविद मुख्य वक्ता शामिल रहे|
      
शिक्षाविद राम दुलार यादव ने कहा कि “सावित्री बाई फूले” ने 1848 में महिलाओं और वंचित वर्ग के लिए विद्यालय खोल शिक्षा की अलख जगाने का कार्य किया, इस कार्य में उनका सहयोग किया फातिमा शेख ने, उन्होने शिक्षा के क्षेत्र में ही नहीं बल्कि सामाजिक परिवर्तन और समाज सुधार में महत्वपूर्ण योगदान दिया, महिलाओं को सशक्त करने के लिए तथा उन्हे सम्मान जनक स्थान मिले, विधवा विवाह का समर्थन किया, उन्होने विधवाओं और बच्चों के लिए संरक्षण गृह की स्थापना की| महिलाओं के साथ होने वाले क्रूर व्यवहार का विरोध किया बाल काटने की रूढ़िवादी परम्परा को तोड़ दिया, महाराष्ट्र में ज्योतिबा फूले, सावित्री बाई फूले, गफ्फार बेग, फातिमा शेख ने जो महिला सशक्तिकरण का कार्य किया, वह पूरे देश में नया संदेश दिया, आज शिक्षा के मौलिक अधिकार जो संविधान में प्रदत्त है उन्होने उसे सैकड़ों वर्ष पहले कर दिया था, उन्होने शिक्षा और चिकित्सा जो मानव की मूलभूत आवश्यकता है जिससे मानव जीवन गौरवान्वित होता है उस पर काम किया, हमे उनको स्मरण करते हुए गौरव का अनुभव हो रहा, हम संकल्प लेते है कि हम उनके किये हुए जन मानस के उत्थान के कार्यों को आगे बढ़ाते रहेंगे| सरकार को भी आमजन को उचित शिक्षा और चिकित्सा की सुचारु रूप से व्यवस्था करनी चाहिए| 
     
कार्यक्रम में मुख्य रूप से छात्र-छात्राओं ने भाग लिया , प्रमुख रहे, विवेक वर्मा, सत्य विजय यादव एडवोकेट, मोहम्मद आसिफ, विजय भाटी, आरती, पूजा, अमित मौर्य, सत्कार शर्मा, आनंद गिरि, मोंटी सैन, वंश गुप्ता, नीतिश पंडित, हिमांशु चौधरी, सोनू नागर, अंकित कुमार, अखिलेश कुमार शुक्ल, अमर बहादुर आदि।
Previous Post Next Post