सिटी न्यूज़ | हिंदी.....✍🏻

गाजियाबाद :- कथा व्यास विष्णु दत्त सरस ने कहा कि मानव जीवन का लक्ष्य भगवत प्राप्ति है। अतः हमें इस जीवन को व्यर्थ नहीं गंवाना चाहिए और अपने लक्ष्य को प्राप्त करने का प्रयास करना चाहिए। 

मेरठ रोड की विला आनंदम सोसायटी में आयोजित भागवत कथा के दूसरे दिन कथा व्यास विष्णु दत्त सरस ने कहा कि हमें मानव शरीर भोग विलास के लिए नहीं भगवान को प्राप्त करने के लिए मिला है। गीताए उपनिषद व भागवत से भगवान की प्राप्ति की जा सकती है। इन तीनों में भी सबसे सहज व सरल भागवत कथा है। 

अतः हमें समय निकालकर भागवत कथा का श्रवण अवश्य करना चाहिए। उन्होंने भजनों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। योगेश कंसल, सुमन, पल्लवी, अभय कंसल, आदित्य गुप्ता, अजय त्यागी आदि ने कथा व्यास का स्वागत किया।
Previous Post Next Post