रिपोर्ट :- अजय रावत

गाजियाबाद :- आज शाम आकाश में चंद्र, शुक्र और शनि की युति एक ही राशि पर होगी।शिव शंकर ज्योतिष एवं वास्तु अनुसंधान केंद्र के आचार्य शिव कुमार शर्मा ने बताया कि कुंभ राशि में शनि का प्रवेश होने के साथ चंद्रमा भी आज कुंभ राशि में रहेगा और शुक्र भी पश्चिम दिशा में कुंभ राशि में ही विराजमान है।

सनी भी 17 जनवरी से कुंभ राशि में प्रवेश कर गए हैं।
तीनों ग्रह आज पश्चिमी क्षितिज पर उदय होंगे।
तीनों ग्रहों का अद्भुत नजारा आप अपनी आंखों से देख सकते हैं आज शाम को सूर्यास्त के बाद शुक्ल पक्ष का द्वितीय का चंद्रमा हंसिए के आकार का दिखाई देगा और उसी के पास चमकता हुआ शुक्रतारा दिखाई देगा ।ये दोनों ग्रह मात्र 1 से डेढ डिग्री के अंतर पर ही रहेंगे।
साथ-साथ शनि देव भी 0 .41 डिग्री के  होंगे।
आचार्य शिव कुमार शर्मा ने बताया कि ऐसा दृश्य कई वर्षों में देखने को मिलता है।

इसके साथ साथ सभी ग्रह इस समय उचित चल रहे हैं।
इसके पश्चात मीन राशि पर बृहस्पति दिखाई देंगे जो 8:00 बजे के पश्चात पूर्व दिशा की और दिखाई देंगे 
इसके पश्चात वृषभ राशि पर मंगल रात्रि 10:00 बजे से दिखाई देंगे। अर्थात सभी ग्रह इस समय उदित अवस्था में है।
प्रकृति ने इनका स्पष्ट रूप से प्रभाव दिखाई देगा ।शुक्र और चंद्रमा का एक साथ उदय होना वर्षा का संकेत दे रहा है।  

उदयास्ते शुक्रबुधयो: वृष्टि: जायते।
शुक्र और बुध के उदय  में वर्षा अवश्य होती है ।ऐसा मौसम ज्योतिष का वचन है। 23 जनवरी 2023 की शाम से और 26 जनवरी 2023 तक पर्याप्त वर्षा के भी योग बनेंगे।।
इसके साथ साथ तीनों ग्रह कुंभ राशि में होने से सभी राशियों पर अपना बहुत ही शुभ परिणाम देंगे।।
उदित ग्रहों में विवाह मुहूर्त होने कारण यह बहुत ही उत्तम अवस्था होगी। वैवाहिक जीवन के लिए ऐसा ग्रह योग बहुत शुभ होता है।


आचार्य शिव कुमार शर्मा आध्यात्मिक गुरु एवं ज्योतिषाचार्य
Previous Post Next Post