सिटी न्यूज़ | हिंदी......✍🏻

गाजियाबाद :- सिविल डिफेंस की और से समय - समय पर अपने स्वयंसेवकों को आपदा के दौरान आम जनमानस को बचाने के लिए विशेष प्रशिक्षण का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में आठ दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। सिविल डिफेंस के उपनियंत्रक अशोक गौतम ने कार्यशाला में भाग ले रहे सभी स्वयंसेवकों को व्यवहारिक ज्ञान दिया। उन्होंने बताया कि आपदा के दौरान सभी स्वयंसेवकों को प्रबन्धन की पूरी जानकारी होने के साथ ही यह भी जरूरी है कि आपदा से प्रभावित लोगों को जल्दी से जल्दी किस प्रकार सतर्क रहते हुए तीव्र गति से बचाव प्रकिया को अंजाम देना है। 

उन्होंने स्ट्रेचर तैयार करने का प्रशिक्षण देते हुए विशेष निर्देश दिए कि बचाव के दौरान घायलों को सुरक्षित तरीके से बाहर निकालने के दौरान उसे कोई अतिरिक्त क्षति न हो इस बात का भी ध्यान रखा जाना चाहिए। ऊपरी मंजिल पर फंसे लोगों को किस प्रकार सुरक्षित नीचे उतारा जाए एवं सुविधाओं के अभाव में कैसे वैकल्पिक व्यवस्था की जाए इस बात की भी विस्तृत जानकारी दी। इस मौके पर पोस्ट वार्डन रिजर्व दीपक अग्रवाल, डिप्टी पोस्ट वार्डन रेखा अग्रवाल, पल्लवी शर्मा, संजय खन्ना, प्रशांत पाल, धर्मवीर, अंजु शर्मा, पंकज मल्होत्रा, विकास श्रीवास्तव, मोनिका गोयल, जितेन्द्र आदि ने भाग लिया।
Previous Post Next Post