रिपोर्ट :- अजय रावत
गाज़ियाबाद :- सरस्वती शिशु मंदिर नेहरू नगर में शुक्रवार को विद्यालय का वार्षिक परीक्षा फल घोषित किया गया। कार्यक्रम के आरंभ में विद्यालय के व्यवस्थापक प्रदीप गुप्ता और सह व्यवस्थापिका रश्मि गोयल ने सरस्वती मां के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर पुष्पार्चन किया। मां सरस्वती की वंदना के पश्चात विद्यालय की प्रधानाचार्य रेखा शर्मा ने परीक्षा फल की घोषणा की। सत्र 2022 -23 का परीक्षा फल 99.29% रहा। विद्यालय के 2 वर्गों में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले टाॅपर्स चुने गए। नर्सरी से प्रथम कक्षा तक बहन आकृति एल के जी ए ने 98. 64% और कक्षा द्वितीय से पंचम तक के ग्रुप में भैया देव में 96 .1% अंक प्राप्त कर टाॅपर रहे।
कक्षा में स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को विद्यालय के व्यवस्थापक प्रदीप गुप्ता ,सह व्यवस्थापिका रश्मि गोयल, प्रधानाचार्य रेखा शर्मा, उप प्रधानाचार्य शिवकुमार शर्मा ने परीक्षा फल और पुरस्कार वितरित किए। इसके साथ साथ सभी छात्रों को पुरस्कृत किया गया। अखिल भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में कक्षा चतुर्थ में मानसी खंडेलवाल और कक्षा पंचम में तक्षिल वत्स ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय की ओर से विभिन्न प्रतिभाशाली छात्रों को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वर्ष में सबसे अधिक सक्रिय रहने वाले छात्रों को भी पुरस्कृत किया गया।
वादन में भैया आयुष शर्मा ,गायन में नयन हर्षवर्धन ,कला में बहिन वसुन्धरा, खेलकूद मे नमन प्रसाद और आरुषी चौधरी को विशिष्ट पुरस्कार दिए गये।
इसके साथ-साथ शिशु भारती विभाग इसके अंतर्गत विद्यालय की आंतरिक व्यवस्थाओं का संचालन छात्र छात्राओं के द्वारा ही होता है। ऐसे 22 छात्रों का भी पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के अंत में व्यवस्थापिका श्रीमती रश्मि गोयल जी ने छात्रों को आशीर्वाद प्रदान किया।