रिपोर्ट :- विकास शर्मा
उत्तराखण्ड :- हरिद्वार में राज्य में शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था के सुधार की मांग को लेकर सुराज सेवादल के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी के नेतृत्व में सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन किया।
हरिद्वार के सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर सुराज सेवादल के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया की वर्तमान भाजपा सरकार पूर्णतया भ्रष्टाचार में संलिप्त है। अफसरशाही हावी है। राज्य में शिक्षा व स्वास्थ्य की स्थिति खराब है। युवा वर्ग हताश और निराश है। कार्यकर्ताओं को प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी ने संबोधित करते हुए कहा कि राज्य की स्थिति को लेकर विपक्ष भी मौन है। क्योंकि पूर्व सरकार में रहते हुए वह भी भ्रष्टाचार में लिप्त हैं और जेल जाने से डर रहे हैं। प्राइवेट स्कूलों की मनमानी रोकने व स्वास्थ्य शिक्षा को पूरी तरह से निजी करण मुक्त किया जाए जाना चाहिए।
उन्होंने मगर मजिस्ट्रेट के माध्यम से सीएम को ज्ञापन प्रेषित किया। इस अवसर पर टाउन हॉल में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने पदाधिकारियों के पदों की भी घोषणा की। जिसमें अजय मोरे को उपाध्यक्ष अर्जुन को ज्वालापुर विधानसभा अध्यक्ष और विजेंद्र को रानीपुर विधानसभा अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। ज्ञापन देने वालों में अजय अर्जुन अंकित सैनी सतीश मिश्रा सीमा सुनीता कावेरी मोनिका शाह नफीस नितिन गौतम आदि सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।