रिपोर्ट :- अजय रावत

गाज़ियाबाद :- सेवा भारती महानगर गाजियाबाद के अंतर्गत संचालित सेवा भारती विवेकानंद विद्या मंदिर में आज अमावस्या के शुभ दिन में सेवा भारती ने चिकित्सा सेवा का एक नया अध्याय और जोड़ दिया। जिसके अंतर्गत नंदग्राम की मलिन बस्ती दीनदयाल पुरी में स्थित विद्यालय में चिकित्सा सेवा प्रकल्प की शुरुआत की गई। प्रकल्प को शुरू करने से पहले वहाँ पूर्ण विधि-विधान से यज्ञ किया गया जो द्योतक है पिछले दिनों हुए जीर्णोद्धार के पूर्णता का  तथा नवीन चिकित्सा सेवा प्रकल्प  प्रारंभ का। नवीन होम्योपैथिक चिकित्सा सेवा प्रकल्प का दायित्व डॉ मानसी अग्रवाल को दिया गया है जिनको सेवा भारती के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ वी के श्रीवास्तव  एक पटका पहनाकर आशीर्वाद दिया। 

जिसके साक्षी रहे जय कृष्ण भाई साहब, डॉ जितेंद्र, राम अवतार त्यागी, डॉ विनम गोयल, डॉक्टर संतोष गुप्ता, मनीषा शर्मा, अरुण गुप्ता मामा, राजीव गर्ग, अतुल गर्ग बिहारी, गंगा शरण जी भाई साहब, संजय कांत, तथा विशेष रूप से आमंत्रित सेवा भारती महानगर गाजियाबाद के पूर्व महामंत्री रो. डॉ.सुभाष गुप्ता जो कि वर्तमान में भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी गाजियाबाद के सभापति भी है।

कार्यक्रम के अंत में जय कृष्ण ने सभी को सेवा भारती के वर्तमान व अग्रिम कार्यक्रमों की जानकारी दी तथा अवगत कराया कि प्रकल्प शिव कुमार गुप्ता कानपुर वालों के सौजन्य से चलेगा। आज के इस कार्यक्रम का संयोजन विद्यालय की प्रधानाचार्य सीमा भसीन द्वारा किया गया था। जिन्होंने सभी आगंतुकों का आभार प्रकट किया धन्यवाद दिया तथा भविष्य में भी सेवा कार्यों में सम्मिलित होने के लिए सेवा भारती विद्यालय में आने के लिए आमंत्रित किया।
Previous Post Next Post