रिपोर्ट :- विकास शर्मा

हरिद्वार :- हरिद्वार की उपनगरी कनखल सन्यास मार्ग स्थित सुरतगिरि बंगला एकादश पीठाधीश्वर महामण्डलेश्वर महामण्डलेश्वर आचार्य स्वामी विश्वेश्वरानंद गिरि महाराज का 28वां पटटाभिषेक महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रातः रूद्राभिषेक, विष्णु सहस्त्र नामार्चन आदि धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। इसके पश्चात आश्रम में सत्संग का आयोजन हुआ।                                      
सूरतगिरी आश्रम के परमाध्यक्ष स्वामी विश्वेश्वरांनंद गिरि महाराज ने आशीर्वचन देते हुए सनातन की रक्षा के लिए सभी से आगे बढ़कर कार्य करने का आह्वान किया। इस अवसर संतो ने कहा की संतो ने सदैव धर्म का गौरव बढ़ाते हुए इसकी रक्षा की है। देश में संतो ने सदैव धर्म परायणता और संस्कृति की रक्षा के लिए कार्य किया है। 

इस अवसर पर आश्रम में संत ब्रह्मचार्य तथा श्री महतो ने पट्टा अभिषेक की शुभकामनाएं दी। आयोजित कार्यक्रम अवसर पर कोठारी स्वामी उमा कांतानंद गिरी स्वामी कमलानंद गिरि स्वामी प्रदीप गिरी , महामंडलेश्वर तथा संत वह भक्तगण उपस्थित रहे।  इस अवसर पर आश्रमस्थ संतों, ब्रह्मचारियों व भक्तों  ने फूल मालाओं से स्वागत कर  महाराजश्री को उनके पट्टाभिषेक की शुभकामनांए दी।
Previous Post Next Post