रिपोर्ट :- विकास शर्मा

हरिद्वार :- संत नगरी कनखल स्थित निर्मल संत पुरा आश्रम ने सिख समाज के पांचवें गुरु अर्जुन देव का 417 वा शहीदी दिवस बड़ी श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर निर्मल संत पुरा आश्रम के बाहर छबील लगाकर शरबत वितरित किया गया।                       

कनखल स्थित निर्मल संत पुरा आश्रम में शहीदी दिवस अवसर पर संत जगजीत सिंह शास्त्री ने कहा कि गुरु अर्जुन देव सत्य की रक्षा के लिए शहीद हो गए थे। लेकिन उन्होंने जुलम के आगे घुटने नहीं टेके। प्रेम नगर चौक के समीप निर्मल विरक्त कुटिया गुरुद्वारे के सामने सेवादारों ने छबील की सेवा का संचालन करते हुए कहा बाबा अर्जुन देव सदैव सत्य के मार्ग पर चलें और उसी की रक्षा के लिए शहीद हुए। उनके शहीदी दिवस पर छबील लगाकर लोगों को ठंडा शरबत पिलाया जाता है और गुरुओं के बताए हुए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया जाता है। 

चंद्राचार्य चौक के पास भी सिख यूथ फेडरेशन ने छबील लगाकर लोगों को ठंडा शरबत वितरित किया। शहीदी दिवस पर ठंडा शरबत वितरित करने वालों में हर्ष पाल सिंह, सोनू सिंह, मक्खन सिंह, अर्शदीप सिंह, मलकीत सिंह, परमजीत सिंह, गुरजिंदर सिंह बाजवा, पार्षद परमिंदर सिंह गिल, जीवन सिंह, अमृतपाल सिंह, मालक सिंह आदि लोग विशेष रूप से उपस्थित रहे।
Previous Post Next Post