सिटी न्यूज़ | हिंदी.....✍🏻

गाजियाबाद :- जन जागरूकता अभियान के तहत सिविल डिफेंस गाजियाबाद द्वारा आग से स्थानीय नागरिकों को सुरक्षा एवं बचाव हेतु  जागरूक करने के लिए एक रैली और पंपलेट वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
डिविजनल वार्डन राजेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में यह रैली स्वदेशी चौक, सेक्टर 12‌ प्रताप विहार से विजय नगर थाना चौक, सेक्टर 9 पर पहुंच कर समाप्त हुई। 

इस रैली में स्टाफ ऑफिसर मुकेश शर्मा, घटना नियंत्रण अधिकारी रवि अग्रवाल, सेक्टर वार्डन मनोज कुमार, पंकज स्वामी, जितेंद्र सिंह, पवन कुमार,  विनीता चौधरी, चंद्रभान, बृजपाल सिंह, नितेश कुमार, विनोद कुमार वर्मा, फायर फाइटर हर्षित अग्रवाल, कावेरी, चेतन प्रकाश आदि ने इस अभियान में भाग लिया।
Previous Post Next Post