रिपोर्ट :- अजय रावत
गाज़ियाबाद :- महापौर सुनीता दयाल शपथ के बाद कार्यभार संभालते ही नगर निगम में बैठकर समस्या सुनना एवं अधिकारियों के साथ बैठक करना शुरू किया साथ ही शहर/ज़ोन/वार्डो का निरीक्षण भी शुरू किया है। जिससे शहर में विकास की योजनाओं को गति मिल सके। इसी क्रम में आज नगर निगम मुख्यालय में महापौर सुनीता दयाल पार्षदो एवं शहर की जनता से मिली और उनके वार्डो का हाल जाना, साथ ही पार्षदों से बैठकर वार्ड में आगामी ऋतु काल मे होने वाले जल भराव एवं नाले सफाई की व्यवस्था का हाल जाना और पार्षदों से वार्ड में निरंतर दौरा करने एवं विकास कार्यो को गति देने की बात कही।
पार्षदों द्वारा बताया गया कि शपथ ग्रहण के उपरांत से लगातार वार्डो में दौरा चल रहा है और वार्ड की भूगोलिक स्थिति का जायजा भी लिया जा रहा है ससमय वार्डो के विकास कार्यो को लेकर कार्य किया जाएगा।
जनता द्वारा महापौर को अपनी अपनी शिकायत बताई गई जिसपर महापौर आश्वस्त किया कि जल्द ही शहर की समस्याओं के निस्तारण हेतु कार्य शुरू होगा।
इस दौरान पार्षद राजीव शर्मा,पार्षद नीरज गोयल, पार्षद शीतल देवल,राम सिंह जैन,मनोज मिश्रा,हिमांशु शर्मा, उमेश एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।