रिपोर्ट :- अजय रावत

गाजियाबाद :- श्री दूधेश्वर नाथ मठ मंदिर में 23 जुलाई से श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। कथा 30 जुलाई को विश्राम लेगी। कथा व्यास मुरिलिका प्रतिदिन 29 जुलाई दोपहर 2 बजे से 6 तक कथा के माध्यम से भगवान की लीलाओं का वर्णन करेंगी। आयोजन समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार गुप्ता व महामंत्री अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि कथा का आयोजन श्रीमहंत नारायण गिरि की प्रेरणा से खाटू श्याम परिवार द्वारा पुरुषोत्तम मास के उपलक्ष्य में कराया जा रहा है।

रविवार 23 जुलाई को भव्य कलश यात्रा गाजे बाजे के साथ सुबह 9 बजे दूधेश्वर नाथ मठ मंदिर से प्रारंभ होकर दिल्ली गेट, चौपलाए घंटा घर होते हुए मंदिर पर ही समाप्त होगी। 
यात्रा में कथा व्यास मुरिलिका का आशीर्वाद भी भागवत प्रेमियों को मिलेगा। यात्रा का स्वागत जगह-जगह किया जाएगा। भागवत कथा के दौरान 24 जुलाई से 29 जुलाई तक प्रतिदिन प्रभात फेरी भी निकाली जायेगी। 30 जुलाई को प्रातः 9 बजे हवन एवं 11 बजे भंडारा किया जाएगा।
सायं 4 बजे से श्री खाटू श्याम का संकीर्तन भजन गायक नंदकिशोर शर्मा द्वारा कया जाएगा। 

गौरव गर्ग, कोषाध्यक्ष पवन कुमार सिंगल प्रचार मंत्री राजेश वर्मा नरेश वर्मा दीप्ति अरोड़ा रश्मि वर्मा अमित कुमार वर्मा अक्षत वर्मा तनिष्का वर्मा सार्थक वर्मा, वीरेंद्र गुप्ता, अनिल गुप्ता, राजेश वर्मा, योगेश गोयल, पवन गर्ग, गौरव गर्ग, हरीश गर्ग, विनीता गुप्ता, कमल गोयल, नरेश कपूर, अशोक भारतीय, पवन सिंघल, अशोक कुमार गुप्ता, अमित वर्मा, जीतेंद्र त्यागी, रेखा गुप्ता, अंजू चौहान, मीना चौहान, मधु सिंघल, मालती, दीप्ति अरोरा, छमा गर्ग, कविता गुप्ता, नितिन गुप्ता, रश्मी वर्मा, यामिनी गर्ग आदि मौजूद रहे।
Previous Post Next Post