रिपोर्ट :- नासिर खान

लखनऊ :- कृषि अनुसंधान परिषद के अध्यक्ष एवं राज्यमंत्री कैप्टन विकास गुप्ता ने आज प्रदेश के यशस्वी मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ जी से उनके कालिदास मार्ग, लखनऊ स्थित आवास पर भेंट की तथा कृषि, कृषि अनुसंधान व अन्य प्रशासनिक एवं राजनीतिक विषयों पर चर्चा की तथा मार्गदर्शन लिया।

मुख्यमंत्री ने कैप्टन विकास गुप्ता द्वारा कृषि क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों को ध्यान पूर्वक सुना और उनकी प्रशंसा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि कृषि क्षेत्र के विकास से ही देश का विकास संभव है। मुख्यमंत्री ने कैप्टन विकास गुप्ता को कृषि क्षेत्र के विकास के लिए टिप्स भी दिये। इसके अलावा राजनीतिक विषयों पर भी विस्तारपूर्वक चर्चा हुई। जल्द होने वाले भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्षों के चुनावों पर भी मुख्यमंत्री ने कैप्टन विकास गुप्ता से फीडबैक लिया।
Previous Post Next Post