रिपोर्ट :- अजय रावत

गाज़ियाबाद :- भारत के महान वैज्ञानिक प्रफुल्ल चंद्र राय की जयंती के अवसर पर विद्या भारती ने 25 जुलाई से 2 अगस्त तक विज्ञान सप्ताह में विभिन्न क्रियाकलापों को मनाने का निर्णय लिया है। सरस्वती शिशु मंदिर नेहरू नगर गाजियाबाद में भी 25 जुलाई से 2 अगस्त की दैनिक गतिविधियां इस प्रकार कराई जाएंगी।

प्रथम दिवस छात्र अपने घरों पर तुलसी का पौधा लगाएंगे।
विद्यालय में विज्ञान संबंधित रंगोलियां बनाई जाएंगी।
दूसरे दिन घर की पानी की शुद्धता मापन और पर्यावरण की स्वच्छता आदि पर विशेष गतिविधि करेंगे।
तीसरे दिन भारतीय वैज्ञानिकों के बारे में  प्रश्न उत्तर लिखवाकर प्रश्न मंच कराया जाएगा।
चौथे दिन औषधीय पौधों के बारे में छात्र उनके गुण  बताते हुए वीडियो बनाएंगे।
पांचवें दिन विज्ञान संबंधी  क्विज़ कराई जाएगी।
विज्ञान विषय पर टी एल एम का निर्माण करेंगे।
छठे और सातवें दिन छात्रों से विज्ञान संबंधी प्रश्नों को लिखवाया जाएगा।

विद्यालय की प्रधानाचार्या रेखा शर्मा ने बताया कि विद्या भारती के क्षेत्रीय अधिकारियों के निर्देश के अनुसार विद्या भारती से संबंधित शिशु मंदिरों और विद्या मंदिरों में उपरोक्त गतिविधियां इस सप्ताह कराई जाएंगी, ताकि छात्र विज्ञान विषय के प्रति जागरूक हो और  भारतीय  वैज्ञानिकों की उपलब्धियां और उनके कार्यों का विस्तार से ज्ञान प्राप्त कर सकें।

उप प्रधानाचार्य शिव कुमार शर्मा ने बताया भारत के वैज्ञानिक विश्व के वैज्ञानिकों से सर्वोत्कृष्ट श्रेणी के थे।
जब विश्व में सभ्यताएं विकसित हो रही थी ,तब भारत के प्राचीन ऋषि-मुनियों ने विज्ञान, चिकित्सा ,अंतरिक्ष आदि में अनुसंधान कर विश्व को नया दर्शन करा रहे थे।
विज्ञान संबंधी उपरोक्त गतिविधियों में विद्यालय में विज्ञान के आचार्य संतोष कुमार, मानसी सहगल, संगीता भारद्वाज,संगीता सैनी, पूजा शर्मा, रजनी, सोनिका आदि आचार्यों की सहभागिता रहेगी।
Previous Post Next Post