रिपोर्ट :- अजय रावत

गाजियाबाद :- प्रत्येक मंगलवार की भांति आज सुबह हनुमान मंदिर घण्टा घर पर अपनापन फाउंडेशन द्वारा साप्ताहिक रसोई का आयोजन किया गया जिस में महापौर सुनीता दयाल ने प्रसाद वितरण कर आज की रसोई का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर सुनीता दयाल ने बताया कि सावन महीने में भगवान शिव को जल अर्पित किया जाए तो देवों के देव महादेव प्रसन्न हो जाते हैं और उनकी कृपा बरसती है। जल चढ़ाने की वजह समुद्र मंथन से जुड़ी हुई है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, सावन महीने में ही समुद्र मंथन हुआ था। समुद्र मंथन के दौरान विष निकला था। कहा जाता है कि अगर वह विष धरती पर आ जाता तो पूरी सृष्टि संकट खत्म हो जाती। 

सृष्टि को बचाने के लिए महादेव ने विष पान किया। बताया जाता है कि विष पान के कारण ही उनका कंठ नीला पड़ गया। यही कारण है कि महादेव को नीलकंठ भी कहा जाता है। देवी-देवताओं ने विष का प्रभाव और ताप करने के लिए उन पर जल अर्पित किया ताकि उन्हें राहत मिले। कहा जाता है कि यही कारण है कि सावन में भगवान शिव पर जल चढ़ाया जाता है। माना जाता है कि ऐसा करने से भोलेनाथ की विशेष कृपा मिलती है। सुनीता दयाल ने संस्था के सभी सदस्यों को उत्तर प्रदेश सरकार में नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा IAS के जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दी। अपनापन फाउंडेशन के संस्थापक अशोक गोयल ने सभी पदाधिकारियों के संग सुनीता दयाल को शिव परिवार का चित्र भेंट किया।
    
आज की रसोई में नानक चंद गोयल सिरे वाले, राजेश बंसल, राकेश स्वामी, एन के गोयल, संजीव अग्रवाल, अशोक कुमार शर्मा, सुदेश रानी, रेखा गुलाटी, रमेश खजांची, रीता गुप्ता, अशोक भारतीय ,संदीप त्यागी रसम, नीरज गोयल, सुमन, मंगल सिंह सेवा सदन, रीता चौधरी, रेनू , प्रमोदगर्ग, शशि नागर, सरिता यादव, ओ पी अग्रवाल, अमिता गोयल, विंनोद गोयल, मीना गांधी, सुनीता आदि ने सहयोग किया।
Previous Post Next Post