रिपोर्ट :- नासिर खान

लखनऊ :-  ओबीसी मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों की प्रदेश कार्यालय, लखनऊ में 9 अगस्त को दोपहर 12 बजे महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गयी है। भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार, नरेन्द्र कुमार कश्यप ने बताया कि ओबीसी मोर्चा प्रदेश व केन्द्र के निर्देश पर उ0प्र0 में पिछड़े वर्गों को भाजपा से जोड़ने के लिए सोशल मीडिया का व्यापक स्तर पर प्रयोग करने वाला है। जिसके लिए ओबीसी मोर्चा ने 20 हजार वालिंटियर तैयार करने का निर्णय लिया है। 

उसी क्रम में लखनऊ में सोशल मीडिया की कार्यशाला का भी आयोजन करेगा। जिसमें सम्पूर्ण प्रदेश से सोशल मीडिया के पदाधिकारी भाग लेंगे। प्रदेश भाजपा मुख्यालय पर आयोजित होने वाली प्रदेश पदाधिकारी की बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष व महामंत्री एवं मीडिया व सोशल मीडिया के प्रमुख भी सम्मिलित होंगे व बैठक में पूर्व कार्यक्रमों की प्रगति रिपोर्ट एवं समीक्षा की जायेगी तथा आगामी अभियानों की योजना पर चर्चा होगी।  मंत्री कश्यप ने बताया कि उ०प्र० का ओ०बी०सी० वर्ग भाजपा के साथ कन्धे से कन्धा मिलाकर खड़ा है, भाजपा के प्रति समर्पित भाव से कार्य कर रहा है। चाहे वह 2017 का चुनाव हो 2019 अथवा 2022 का चुनाव हो सभी चुनाव में ओ०बी०सी० वर्ग ने भाजपा के पक्ष में मतदान कर सपा व बसपा व कांग्रेस को बता दिया है कि पिछड़ा समाज भाजपा के साथ चट्टान की तरह खड़ा है।

मंत्री कश्यप ने बताया कि सोशल मीडिया की टीम का क्षेत्र, जिला व मण्डल स्तर पर विस्तार किया जायेगा एवं केन्द्र व प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं का सोशल मीडिया के माध्यम से पिछड़े समाज के बीच में प्रचार-प्रसार किया जायेगा।
Previous Post Next Post