सिटी न्यूज़ | हिंदी.....✍🏻

ग़ाज़ियाबाद :- पार्टी के सभी कार्यकर्ता 28 अगस्त से शुरू होने वाले वोटर चेतना अभियान में गम्भीरता से अपनी सहभागिता करना सुनिश्चित करें। यह बात यहाँ चन्द्रनगर क्लब में भाजपा ब्रिज विहार मंडल की बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व महानगर संयोजक सरदार एसपी सिंह ने कही। 

श्री सिंह ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए पार्टी द्वारा नवमतदाताओं को जोड़ने के उद्देश्य से वोटर चेतना अभियान चलाया गया है जिसमें 18 वर्ष तक की आयु वाले व अन्य सभी जिनकी वोट अभी नहीं बनी है, उन सभी की वोट बनवाने व फ़र्ज़ी वोटर का नाम सूची से कटवाने तथा वोटर के नाम या पते की गलती को संशोधन कराने हेतु वोटर चेतना अभियान में सभी कार्यकर्ता अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। इसके लिए युवा व महिला नवमतदाताओं में काफ़ी उत्साह है। बूथ की यह ज़िम्मेदारी सकंल्प के साथ ईमानदारी से पूरी की जाय तो पार्टी का वोट प्रतिशत बढ़ जायेगा, आनलाइन भी वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए अभियान चलाया जाए। 

मंडल प्रभारी रिज़वान खान ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम के बाद कार्यकर्ता वोटर लिस्ट का भी वाचन कर लेंगे और पूरी तरह से लगकर वोटर चेतना अभियान को सफल बनायेंगे। मण्डल अध्यक्ष सुधीर त्यागी ने विश्वास दिलाया कि पूर्व की भाँति सभी कार्यकर्ता मिलकर अन्य अभियानों की तरह इसको भी सफल बनायेंगे।

कार्यक्रम में पार्षद श्री भगवान अग्रवाल, विनय चौधरी, हिमांशु चौधरी, भूपेन्द्र, अतर सिंह, भूपेश शर्मा पूर्व मण्डल अध्यक्ष भूपेंद्र उपाध्याय, वीरेंद्र सिंह, मनोज चौधरी, जगदीश्वर प्रसाद, उमेश सक्सेना, नीरज रावल, सतीश बंसल, अजय त्यागी, प्रज्ञा अग्रवाल महिला मोर्चा अध्यक्ष, मनोज डागर
संदीप स्याल, कवंलजीत सिंह सिक्का व पूर्व सभासद डा० वाई आर सिंह आदि उपस्थित रहे।
Previous Post Next Post