रिपोर्ट :- अजय रावत

गाज़ियाबाद :- भारतीय रेडक्रास सोसाइटी उत्तर प्रदेश शाखा के प्रदेश सभापति / उपमुख्यमंत्री प्रदेश सरकार बृजेश पाठक के आदेश अनुसार व रेड क्रॉस गाजियाबाद इकाई के अध्यक्ष/ जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह की प्रेरणा से गाजियाबाद इकाई ने सेवा का एक नया अध्याय कुष्ठ आश्रम में सेवा करके जोड़ा। आज गाजियाबाद इकाई के आजीवन सदस्य रोटेरियन राकेश चतुर्वेदी के जन्मदिन पर गाजियाबाद मैं हिंडन नदी के किनारे पर स्थित नवजीवन कुष्ठ आश्रम में सभी लाभार्थियों को खाद्यान्न, अल्पाहार, कंबल  व रेड क्रॉस मुख्यालय द्वारा निश्चित हाइजीन किट वितरित की। 

इस अवसर पर राकेश चतुर्वेदी को सभापति डॉ सुभाष गुप्ता द्वारा पटका पहना कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी तथा अन्य जन समुदाय व स्वयंसेवी संस्थाओं बाटा रेड करो सदस्यों से आग्रह किया कि भविष्य में सभी इसी प्रकार अपने जन्मदिन व वैवाहिक वर्षगांठ पर तथा अपने बुजुर्गों की पुण्य स्मृति में इस प्रकार के सेवा कार्यों में संलग्न रहे तभी हमें पुण्य लाभ भी मिल सकता है और समाज सेवा भी साथ-साथ हो सकती है।    .                               

आज की कार्यक्रम में मुख्य सहयोगी के रूप में आजीवन सदस्य सुषमा गुप्ता, कोषाध्यक्ष संदीप गुप्ता के अतिरिक्त संरक्षक सदस्य गौरव त्यागी भी उपस्थित रहे। आज की इस कार्यक्रम में कुष्ठ आश्रम में रहने वाली सभी माता और बहनों को गाजियाबाद के लोकप्रिय सांसद/ केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह द्वारा प्रायोजित सेनेटरी पैड भी वितरित किए गए।
 सभी लोगों ने मुक्त कंठ से रेड क्रॉस के काम की प्रशंसा की।
 
आओ साथ चले.....सेवा करे

Previous Post Next Post