◼️कविनगर रामलीला मैदान में समुत्कर्ष विधार्थी समागम का भव्य आयोजन



रिपोर्ट :- अजय रावत

गाज़ियाबाद :- रामलीला मैदान कवि नगर में समुत्कर्ष विद्यार्थी समागम कार्यक्रम का आयोजन बड़ी धूमधाम से किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन अखिल भारतीय विद्या भारती शिक्षा संस्थान मेरठ प्रांत के द्वारा किया गया। इस समागम में गाजियाबाद जिले के विद्या भारती से संबद्ध सभी विद्यालयों के भैया बहनों ने भागीदारी की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जनरल विजय कुमार सिंह केंद्रीय राज्य मंत्री भारत सरकार उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि जनरल विजय कुमार सिंह के द्वारा ही इस कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। जनरल साहब ने अपने उद्बोधन में विद्या भारती से संबद्ध विद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों को देश का कर्णधार बताया तथा भविष्य में देश की बागडोर संभालने वाला बताया। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा की आने वाला भविष्य उज्जवल है तथा वर्तमान पीढी भारत को आगे ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। 

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में एमएलसी दिनेश गोयल का सानिध्य प्राप्त हुआ। मुख्य वक्ता के रूप में विद्या भारती के क्षेत्रीय संगठन मंत्री डीमेश्वर साहू का उद्बोधन सबको प्राप्त हुआ। क्षेत्रीय संगठन मंत्री ने अपने उद्बोधन में विद्या भारती का शिक्षा के प्रति उद्देश्य, राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के मुख्य बिंदुओं तथा विद्या भारती में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के कार्यों की चर्चा की। इस कार्यक्रम में भिन्न-भिन्न विद्यालय के विद्यार्थियों ने मंच पर बहुत सुंदर-सुंदर कार्यक्रम प्रस्तुत किए संपूर्ण कार्यक्रम राष्ट्रीय भक्ति तथा भारतीय संस्कृति से ओतप्रोत थे। सभी विद्यालय के छात्रों ने एक साथ योगाभ्यास व प्राणायाम के सुंदर प्रस्तुति दी। इस संपूर्ण समागम में लगभग 7000 हजार विद्यार्थियों सहित सभी शिक्षकगण भी उपस्थित रहे। 

इस कार्यक्रम में विद्या भारती, भारतीय शिक्षा समिति के मंत्री राम वरुण, प्रदेश निरीक्षक विशोक, प्रांत प्रचारक अनिल, विभाग प्रचारक रोहित, विभाग कार्यवाह देवेंद्र प्रताप, महानगर कार्यवाह मनमीत सहित, विद्या भारती, संघ परिवार तथा शहर के प्रतिष्ठित व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा का भी सानिध्य सबको प्राप्त हुआ। विद्यार्थियों में इस कार्यक्रम को लेकर बहुत उत्साह था। दुर्गावती हेमराज टाह सरस्वती विद्या मंदिर नेहरू नगर के छात्रों ने घुड़सवारी के साथ पथ संचलन करते हुए विद्यालय से कविनगर रामलीला मैदान तक झांकी निकाली। विद्यालय के प्राचार्य विपिन राठी इस संपूर्ण कार्यक्रम के संयोजक रहे। उन्ही की देखरेख में यह संपूर्ण कार्यक्रम संपन्न हुआ।
Previous Post Next Post