रिपोर्ट :- अजय रावत

गाज़ियाबाद :- भारतीय सेन समाज के द्वारा नंदग्राम सिहानी घूकना सेन समाज के द्वारा जननायक कर्पूरी ठाकुर की 100वी जयंती समारोह स्थान नंदग्राम सिहानी रोड बालाजी टेंट हाउस निकट सांची फार्म हाउस बुधवार को मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज के वरिष्ठ समाजसेवी बालकिशन सेन ने की संचालन संयुक्त रूप से प्रमोद राजोरिया सेन चमन सिंह सेन जिला अध्यक्ष सेन समाज के द्वारा किया गया मुख्य। अतिथि के रूप में बाबूलाल सेन प्रदेश अध्यक्ष भारतीय सेन समाज एवं पूर्व चेयरमैन, महापौर सुनीता दयाल विधायक सुनील शर्मा विधायक अतुल गर्ग सामाजिक न्याय समिति के अध्यक्ष सरजीत सिंह खांसल नरेश ठाकुर रघुवर दयाल चंदेला रहे। कार्यक्रम में सभी अतिथियों ने जननायक कर्पूरी ठाकुर की तस्वीर पर माल्या अर्पण कर पुष्प स्थापित किया और सभी उपस्थित सेन बंधुओ ने उनको याद किया। विधायक सुनील शर्मा ने कहा है कि जननायक कर्पूरी ठाकुर ने अपने जीवन में हमेशा लोगों के आर्थिक सामाजिक और शिक्षा के उत्थान के लिए आवाज उठाई थी। 

सुनीता दयाल महापौर ने कहा है कि जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने की घोषणा एक ऐतिहासिक सरकार का निर्णय है, यह सिर्फ सेन समाज के ही मसीहा नहीं थे। बल्कि सर्व समाज के दावे कुचले लोगों के बेहद सर्व प्रिय नेता थे सेनसमाज  उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष भारतीय सेन समाज ने कहा है कि हमारे समाज के लोग 40 वर्षों से जनकपुरी ठाकुर को भारत रत्न की उपाधि से सम्मानित कराने के लिए कार्यक्रमों के माध्यम से तमाम केंद्र की सरकारों से आवाज उठाते रहे, किसी भी सरकार ने जनक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने के लिए कोई भी निर्णय नहीं लिया, वर्तमान केंद्र में चल रही सरकार मोदी के नेतृत्व में जिन्होंने जनक कर्पूरी ठाकुर जी को भारत रत्न सम्मान देकर उनके समाज को सम्मान देने का कार्य किया है जननायक कर्पूरी ठाकुर के आदर्श पर चलकर ही सर्व समाज के लोगों का विकास संभव है ,उनको भारत रत्न देने की घोषणा पर केंद्र सरकार को समाज की तरफ से बहुत-बहुत आभार व्यक्त करता है, कार्यक्रम में एक मांग पत्र भी पढ़ा गया, समाज की तरफ से एक मांग पत्र विधायक अतुल गर्ग को दिया गया। विधायक अतुल गर्ग ने कहा है कि कर्पूरी ठाकुरने बिहार में रहकर देश के हर वर्ग की आवाज को उठाया था। केंद्र की भाजपा सरकार में हमेशा से कर्पूरी ठाकुर को याद किया जाता था कार्यक्रम में उनके बाद उन अतिथियों ने भी लोगों को संबोधित किया मुख्य अतिथि नरेश ठाकुर सेन ने अपने वक्तव में कहा है कि जननायक कर्पूरी ठाकुर सेन समाज के दिलों की धड़कन थे उनके बताए रास्तों पर चलकर समाज के लोग राजनीतिक की तरफ अपना झुकाव करते दिखाई देते हैं। रघुवर दयाल चंदेल सेन ने समाज के आए हुए सभी सम्मानित सेन बांधों को कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न मिलने पर बधाई देने का कार्य किया है और खुशी जाहिर की है कि आज हमारे समाज के लोगों का सीना चौड़ा हुआ है केंद्र सरकार ने हमारे समाज की मांग को पूरा किया है।

विशिष्ट अतिथि वीर सिंह सेन सतीश कुमार सेन जग रोशन दरोग ,एड प्रमोद सैन अमर सिंह सैन ,अरुण डॉक्टर साहब नितिन कुमार सेन जॉनी वार्ड 31 पार्षद त्रिलोक ठाकुर संजय दयाल सतीश भारती ब्रह्मपाल चंदेल मीडिया प्रभारी अमित सिसोदिया चमन सिंह सेन जिला अध्यक्ष विजय कुमार सेन  दीपक राजोरिया विशाल सेन ओम दत्त सेन नरेंद्र सेन  डॉक्टर होशियार सेन  रवि सेन सीमेंट वाले डॉक्टर हरीश सेन टेकचंद सेन हितेश सेन राजकुमार सेन चेतन प्रकाश सेन जगदीश सिंह ज्ञानेंद्र प्रधान  विजेंद्र कुमार सेन आदि सैकड़ो की संख्या में सेन समाज के लोगों ने जननायक कर्पूरी ठाकुर की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए और अपने विचार रखें कार्यक्रम में महिलाओं की उपस्थिति भी काफी रही। अंत में बालकिशन सेन ने सभी का आभार व्यक्त करते, हुए कार्यक्रम का समापन किया, सभी लोगों ने मिलकर भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया आए हुए सभी अतिथियों का साल चादर फूल 
मालाओं से और शील्ड देकर स्वागत किया गया।
Previous Post Next Post