सिटी न्यूज़ | हिंदी......✍🏻

गाजियाबाद :- राजस्थान समाज गाजियाबाद 1974 द्वारा जरूरतंदों को कंबल वितरित करने का अभियान शुरू किया गया है। संस्था की सदस्याओं ने राजनगर में मंदिरों के बाहर ठंड से सिकुडते लोगों को सर्दी से बचाने के लिए कंबल वितरित किए। संस्था की अध्यक्ष बबिता गुटगुटिया ने बताया कि संस्था द्वारा हर वर्ष सर्दी के मौसम में जरूरतमंद लोगों को ठंड से बचाने के लिए कंबल वितरण का अभियान चलाया जाता है। 

अभियान के तहत विभिन्न स्थानों पर जाकर कंबल वितरित किए जाते हैं। इस बार भी संस्था द्वारा यह अभियान शुरू किया गया है। अभियान के तहत रविवार की रात व सोमवार की सुबह राजनगर के सेक्टर 10  सेक्टर 6 स्थित मंदिरों के बाहर सर्दी में बैठे लोगों को कंबल वितरित किए गए। सुशीला, रेखा भुवालका, सुनीता कारिवाला, नूतन बंसल, मोनिका गुप्ता आदि ने भी सहयोग दिया। यह अभियान अभी जारी रहेगा।
Previous Post Next Post