◼️कर्पूरी ठाकुर के आदर्शों पर चलने से होगा सर्वसमाज का विकास: सुनील शर्मा



रिपोर्ट :- अजय रावत

गाज़ियाबाद :- भारतीय सैन समाज के तत्वावधान में बुधवार को नंदग्राम सिहानी रोड़ पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक श्री कर्पूरी ठाकुर जी 100वी जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता बालकिशन सैन और मंच  संचालन प्रमोद राजोरिया ने किया। मुख्य अतिथि महापौर सुनीता दयाल, विधायक अतुल गर्ग, विधायक सुनील शर्मा, सैन समाज के अध्यक्ष बाबूलाल सैन, सरजीत सिंह खंडवाल, रघुवर दयाल चंदेला, नरेश ठाकुर रहे।

कार्यक्रम में सभी अतिथि और पदाधिकारी के अलावा लोगों ने जननायक कर्पूरी ठाकुर की तस्वीर पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। महापौर सुनीता दयाल ने ने कहा कि जननायक कपूर ठाकुर को भारत रत्न देने की घोषणा एक ऐतिहासिक निर्णय है। यह सिर्फ सैन समाज के लिए ही नहीं, बल्कि सर्वसमाज के लोगों के लिए बेहद खुशी का निर्णय है। 

विधायक सुनील शर्मा ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर ने अपने जीवन में हमेशा लोगों के आर्थिक सामाजिक और शिक्षा के उत्थान के लिए आवाज उठाई थी। उनके संघर्षों को कभी बुलाया नहीं जा सकता। कर्पूरी ठाकुर के आदर्शों पर चलने से ही सर्वसमाज के लोगों का विकास संभव है। उनको भारत रत्न देने की घोषणा पर केंद्र सरकार को समाज की तरफ से बहुत-बहुत आभार व्यक्त करता हूं। विधायक अतुल गर्ग ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर ने बिहार में रहकर देश के हर वर्ग की आवाज को उठाया था। केंद्र की भाजपा सरकार में हमेशा से कर्पूरी ठाकुर को याद किया जाता है। कार्यक्रम में इनके बाद अन्य अतिथियों ने भी लोगों को संबोधित किया।

इसके बाद प्रोफेसर वीरेंद्र बहल, दयानंद सैन, विनोद सैन, राजकुमार सैन, डॉक्टर होशियार सैन, सतीश चौधरी, रामपाल सैन, कपिल सैन, सुधीर सैन,कालीचरण सैन, नानक चंद,रवि सैन,फतेह सिंह सैन नानक चंद सैन, टेक चंद सैन,देशराज सैन, राजठाकुर सैन,रकम सिंह, श्रीचंद पवार, घनश्याम ठाकुर, जयकिशन ठाकुर को शॉल उड़कर उनका सम्मान किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से वीर सिंह,सतीश कुमार,जगरोशन, पार्षद नितिन कुमार, प्रेम त्यागी, पार्षद वीरेंद्र त्यागी,सतीश सैन, त्रिलोक सैन, सतीश भारती, संजय दयाल एडवोकेट, चमन सिंह सैन, घनश्याम ठाकुर और मीडिया प्रभारी अमित शिशौदिया, दीपक राजोरिया, विशाल सैन, ओमदत्त, रामधारी, राजेश सैन, सुरेंद्र तोमर, नरेंद्र सेन आदि मौजूद रहे।
Previous Post Next Post