सिटी न्यूज़ | हिंदी.....✍🏻

गाजियाबाद :- भगवान राम के अयोध्या पधारने के उपलक्ष्य में राजस्थान समाज गाजियाबाद 1974 द्वारा रामोत्सव मनाया गया। 1 जनवरी से 24 जनवरी तक मनाए गए रामोत्सव में संस्था द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया व जरूरतमंद लोगों को गरम कपडे वितरित किए गए। 

संस्था की अध्यक्ष बबीता गुटगुटिया ने बताया कि 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में संस्था की सभी सदस्यों के घर हनुमान चालीसा का पाठ व राम आरती हुई। भगवान राम के चरणों में 108 दीपक अर्पित किए गए और घरों को सजाया गया। रामोत्सव के अंतिम दिन बुधवार को घंटाघर स्थित हनुमान मंदिर पर भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें हजारों लोगों ने प्रयाद ग्रहण किया। सुशीला, रेनू अग्रवाल, नूतन बंसल आदि ने भी सहयोग दिया।
Previous Post Next Post