रिपोर्ट :- अजय रावत

गाज़ियाबाद :- भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी गाजियाबाद इकाई के सभापति डॉक्टर सुभाष गुप्ता का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज किया जाएगा,जिला गौंडा मुख्यालय के शहीद ए आजम भगत सिंह कॉलेज परिसर में दुर्गा अष्टमी के पावन अवसर पर ऐतिहासिक क्षणों का साक्षी बना, ऋषि मुनियों की पावन धरती पर 11880 बेटियों का कन्या पूजन किया गया था, जिला प्रशासन का दावा है कि यह देश का सबसे बड़ा कन्या पूजन है जिसमें 11880 कन्याओं का पूजन एवं पोषण पोटली वितरण कार्य किया गया, वृहद स्तर पर आयोजित भव्य शक्ति वंदन समझ में महिला स्वावलंबन और नारी शक्ति के प्रतीक मिशन शक्ति वाल का लोकार्पण किया गया।इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली जनपद की 9 महिलाओं को नवदेवी सम्मान से नवाजा गया, कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य ने समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।

इस अभियान में 208 किलो कूड़े का निस्तारण किया जिससे यह जीरो वेस्ट इवेंट की कैटेगरी में सुनिश्चित किया गया, साथ ही कन्याओं को लाने ले जाने के लिए बसें लगाई गई, स्वयं सहायता समूह द्वारा बढ़ चलकर हिस्सा लिया गया बीना स्वयं सहायता समूह द्वारा नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम को इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज करने पर पुरस्कार के रूप में 44000रुपए देकर सम्मानित किया गया,इसमें मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य, राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला,मंडल आयुक्त योगेश्वर राज मिश्रा,डीआईजी एसपी सिंह,डीएम नेहा शर्मा,सांसद ब्रज भूषण शरण सिंह, विधायक रमापति शास्त्री मौजूद रहे।
Previous Post Next Post