◼️समाज के लोगों को घर घर जाकर निमंत्रण दे रहे पदाधिकारी



सिटी न्यूज़ | हिंदी.....✍🏻

गाजियाबाद :- बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती भारतीय सैन समाज धूमधाम से मनाएगा। कार्यक्रम का आयोजन आगामी 24 जनवरी को नंदग्राम सिहानी रोड के पास होगा। पदाधिकारी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए लोगों को घर-घर जाकर निमंत्रण दे रहे हैं।
 
सैन समाज के महानगर अध्यक्ष विजय कुमार सैन ने बताया कि जननायक कर्पूरी ठाकुर की 100वी जयंती बड़े धूमधाम से मनाई जाएगी। समाज के तमाम लोग और संगठन के पदाधिकारियों ने पिछले दिनों घूकना में बालकिशन राशन वालों के घर बैठक कर कार्यक्रम करने की रणनीति बनाई थी। कार्यक्रम में सामाजिक आर्थिक और राजनीतिक उत्थान में शिक्षा की भूमिका पर चर्चा होगी। 

कार्यक्रम में महापौर सुनीता दयाल और साहिबाबाद विधायक सुनील शर्मा शिरकत कर जननायक कर्पूरी ठाकुर को श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे। बृहस्पतिवार रात समाज के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल सैन, सतीश सैन, चमन सैन, प्रमोद राजोरिया,  घनश्याम सैन, अमित शिशौदिया,सतीश भारतीय समेत तमाम पदाधिकारियों ने लोगों से जनसम्पर्क कर कार्यक्रम शामिल होने की अपील की।
Previous Post Next Post