रिपोर्ट :- अजय रावत

गाजियाबाद :- खाटू श्याम के लाडले द्वारा घंटाघर रामलीला मैदान पर श्री श्याम मिलन महोत्सव का प्रथम भव्य भक्तिमय धार्मिक एवं शुभ विवाह समारोह आयोजित हुआ। जिसमें मंडल के द्वारा निर्धन परिवार की कन्याओं का शुभ विवाह भी करवाया गया। संकीर्तन में सुप्रसिद्ध भजन गायको ने श्री राम एवं श्री श्याम प्रभु के भजन गाकर वातावरण को भक्ति मय बना दिया। श्याम संकीर्तन में श्री दूधेश्वर नाथ मंदिर के महंत श्री नारायण गिरी ने भी पहुंचकर सभी को शुभाशीर्वाद वचन दिया। मंडल के द्वारा श्री महंत नारायण गिरी को शॉल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। 

इस मौके पर महंत नारायण गिरी ने कहा कि खाटू श्याम के संकीर्तन से एक सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। खाटू श्याम कलयुग के जाग्रत देवता हैं।भारतीय संस्कृति में हमारे ऋषि मुनियों ने एवं महापुरुषों ने हमेशा से समाज में फैली बुराइयों एवं संकटों का अंत करने में आध्यात्मिक ऊर्जा का प्रयोग किया है। इस मौके पर भाजपा नेता विकास बंसल, , सिद्धार्थ शर्मा, मंडल के अर्पित गुप्ता ,प्रणव सिंघल ,देवेंद्र हितकारी, अभय गोयल सहित काफी संख्या में श्याम प्रेमी मौजूद रहे।
Previous Post Next Post