रिपोर्ट :- विकास शर्मा

हरिद्वार :- हरिद्वार क्षेत्र में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा सरकार के कार्य प्रणाली के विरोध में जमकर नारेबाजी करते हुए शहरी क्षेत्र में न्याय यात्रा निकाली। वर्तमान भाजपा सरकार के विरोध में देश में महिलाओं किसने और मजदूर तथा युवाओं के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की।   

हरिद्वार के भगत सिंह चौक से शुरू हुई न्याय यात्रा देवपुरा चौक पर समाप्त हुई। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देश में युवाओं, महिलाओं और किसानों तथा मजदूरों के साथ हो रहे अन्याय का आरोप लगाते हुए वर्तमान भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। इस अवसर पर युवा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस के युवा प्रदेश अध्यक्ष सुमित्र भुल्लर ने कहा कि भाजपा सरकार किसान, युवा, मजदूर तथा महिला विरोधी सरकार बन चुकी है। अग्नि वीर योजनाओं में युवाओं में भ्रम की स्थिति बनी हुई है। सरकार सेना शके साथ अन्याय कर रही है। जिला अध्यक्ष कैश खुराना ने कहा कि देश में आज हर वर्ग के साथ अन्याय हो रहा है। 

अग्नि वीर योजना से सेना कमजोर हो रही है। वहीं अग्नि वीर योजना से युवाओं के साथ धोखा किया जा रहा है। देश की महिलाओं के साथ अत्याचार हो रहा है उत्तराखंड की बेटी अंकित भंडारी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार की कोई एजेंसी अभी तक उस वी आई पी का नाम नहीं उजागर कर सकी जिसके कारण अंकित की हत्या हुई थी। जबकि अंकित के परिजनों द्वारा सार्वजनिक रूप से वीआई पी का नाम उजागर किया जा चुका है। मोदी सरकार विपक्ष मुक्त सरकार चाहती है। 

इसीलिए विपक्षी नेताओं को सरकारी एजेंसियों का डर दिखाकर भाजपा में शामिल करने की ओछी राजनीति की जा रही है। पैदल यात्रा में पूर्व राज्य मंत्री संजय पालीवाल पूर्व पालिका अध्यक्ष प्रदीप चौधरी कार्यकारी महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग पूर्व महिला अध्यक्ष विमल पांडे पूर्व नगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल सहित वरिष्ठ कांग्रेसी नेता नईम कुरैशी, मनोज सैनी, रवीश भटीजा, सुमित भाटिया, सचिन, प्रदीप, कुलदीप, आयरन शुक्ला सहित सैकड़ो युवा कार्यकर्ता शामिल रहे।
Previous Post Next Post