रिपोर्ट :- विकास शर्मा

हरिद्वार :- ऋषिकुल मैदान में आयोजित नारी शक्ति सम्मेलन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का विरोध करने जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने शिव मूर्ति पर गिरफ्तार की कर लिया।युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष कैश खुराना के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नारी शक्ति सम्मेलन कार्यक्रम का विरोध करने जा रहे युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर खड़खड़ी स्थित पुलिस लाइन ले गयी। जहां से बाद में उन्हें छोड़ दिया गया। गिरफ्तारी के दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच में तीखी नोंक झोंक भी हुई।                                                                 

नारी शक्ति सम्मेलन के विरोध में कांग्रेसी कार्यकर्ता ललतारौ पुल से ऋषिकुल मैदान की ओर नारेबाजी करते जब शिव मूर्ति के पास पहुंचे तो वहां पुलिस द्वारा बैरिगेटिंग लगाकर उन्हें रोका गया। जहां कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और पुलिस में तीखी नोंक झोंक हुई पुलिस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर खड़खड़ी थाने ले गई। जहां उन्हें बाद में छोड़ दिया गया।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष कैश खुराना ने कहा कि महिलाआंे का शोषण करने वाली भाजपा सरकार में प्रदेश की बेटी अंकिता भंडारी को न्याय नहीं मिल रहा। सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर हजारों की संख्या में महिलाओं को कार्यक्रम में बुलाया गया है। हरिद्वार विधानसभा अध्यक्ष तुषार कपिल और जिला उपाध्यक्ष लक्ष्य चौहान ने कहा कि भाजपा कभी भी महिलाओं का सम्मान नहीं करती। उनके शासन में महिलाओं पर अत्याचार बढ़ रहे।

कांग्रेसी नेता नितिन तेश्वर और महबूब आलम ने कहा कि सरकार यूसीसी लागू कर सुर्खियां बटोरने का कार्य कर रही है ।जबकि महिलाओं को धोखे में रखा जा रहा है। इस अवसर पर तुषार कपिल, शुभम जोशी, समर्थ अग्रवाल, अनिल कपूर, जितेंद्र सिंह, विकास चंद्रा, जिला उपाध्यक्ष लक्ष्य चौहान, शुभम बर्मन, निखिल सौदाई, महबूब आलम आदि सहित सैकड़ो कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Previous Post Next Post