रिपोर्ट :- अजय रावत
गाज़ियाबाद :- बीजेपी की नीतियों एवं प्रधानमंत्री मोदी, मुख्यमंत्री योगी के सफल नेतृत्व व सर्व जन कल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर अन्य दलों में भगदड़ मच रही है। उसी कड़ी में एनसीपी के जिला अध्यक्ष सुनील शर्मा ने अपने दर्जनों साथियों के साथ भाजपा का दामन थामा। सुनील शर्मा अपने साथियों के साथ भाजपा के महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा व कविनगर मंडल अध्यक्ष राहुल तोमर , पूर्व महापौर आशा शर्मा, मुरादनगर विधानसभा विधायक अजीत पाल त्यागी, महामंत्री पप्पू पहलवान आदि की उपस्थिति में बीजेपी में शामिल हुए। राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी छोड़ भाजपा में शामिल होने वाले बिजेंद्र भाटी, सर्वेश त्यागी, राजकुमार नागर, देवेंद्र चौधरी, विजय भारद्वाज, सतीश शर्मा अंशुल शर्मा दीपेश दीक्षित धर्मेंद्र चौधरी आदि कार्यकर्ता रहे।