◼️श्रद्धालुओं ने कन्या पूजन कर वैद्य स्वामी मुकेशानंद गिरी महाराज का आशीर्वाद लिया 



सिटी न्यूज़ | हिंदी.....✍🏻

गाजियाबाद :- सिद्धेश्वर महादेव कुटी मकरेडा में चल रहे एक वर्षीय शतचंडी अनुष्ठान में रविवार को कन्या पूजन किया गया। शतचंडी पाठ व हवन में भाग लेने व कन्या पूजन के लिए बडी संख्या में श्रद्धालु सिद्धेश्वर महादेव कुटी पहुंचे। श्रद्धालुओं ने हवन में आहुति देकर सभी के मंगल की कामना की। श्रद्धालुओं ने कन्या पूजन कर उनको भोजन भी कराया। दीपक मकरेडा, अक्षय भाटी नोएडा, मनोज नागर, अर्चित नागर, शांति नागर दुजाना,  सुशीला, ऋतु बाजियाबाद समेत सभी श्रद्धालुओं ने वैद्य स्वामी मुकेशानंद गिरी महाराज से मुलाकात की उनका आशीर्वाद लिया। 

वैद्य स्वामी मुकेशानंद गिरी महाराज ने बताया कि एक वर्षीय शतचंडी अनुष्ठान श्री दूधेश्वर पीठाधीश्वर, श्रीपंच दशनाम जूना अखाडा के अंतर्राष्ट्रीय प्रवक्ता, दिल्ली संत महामंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व हिंदू यूनाइटिड फ्रंट के अध्यक्ष श्रीमहंत नारायण गिरी महाराज के पावन सानिध्य में विश्व कल्याण की कामना से किया जा रहा है। अनुष्ठान में आने वाले श्रद्धालुओं को महाराजश्री का आशीर्वाद भी बराबर मिलता रहता है।
Previous Post Next Post