रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाज़ियाबाद :- 1702 दुकानों के किराए के मुद्दे पर मंगलवार को नगर निगम में बैठक हुई। नगर निगम की तरफ से पांच अधिकारी और व्यापारियों की तरफ से 7 व्यापारी उपस्थित रहे। बैठक 12:30 बजे शुरू हुई और 1:30 बजे तक चली व्यापारियों द्वारा कई मुद्दों पर अपनी तरफ से विचार रखे गए। उन मुद्दों को चुनकर अधिकारियों द्वारा विचार करने का समय मांगा गया है।  

व्यापारियों द्वारा कहा गया कि जिन दुकानों का प्रीमियम जमा है आप इसकी लीज कर दें और 1997 के बाद अगर किराया नहीं बढ़ाया गया तो वह नगर निगम की गलती है अगर किराया बढ़ाना भी चाहते हैं तो 1997 के जियो के हिसाब से हर 5 साल बाद 12:50 परसेंट लगाते हुए आज की तारीख में जितना किराया बैठता है वह हम देने के लिए तैयार हैं। आज बैठक में केवल व्यापारियों के विचारों को चुना गया है इसका निर्णय प्रशासन द्वारा बाद में लिया जाएगा और व्यापारियों को अवगत कराया जाएगा।

बैठक में मुख्य रूप से अवनींद्र कुमार अपर नियुक्त, एन के चौधरी मुख्य अभियंता,डॉ संजीव सिंह मुख्य निर्धारण अधिकारी,डॉ अनुज कुमार सिंह उप मुख्य चिकित्सा,डॉ मिथिलेश कुमार नगर स्वास्थ्य अधिकारी राजकुमार, राकेश स्वामी सुरेश महाजन, अशोक चावला संजीव लाहोरिया ,राजू छाबड़ा और सुरेश गुप्ता उपस्थित रहे।
Previous Post Next Post