◼️महाराजश्री ने श्याम जाजू व उनकी पत्नी को आशीर्वाद प्रदान किया 



सिटी न्यूज़ | हिंदी.....✍🏻

नई दिल्ली :- श्री दूधेश्वर पीठाधीश्वर, श्रीपंच दशनाम जूना अखाडा अंतर्राष्ट्रीय प्रवक्ता, दिल्ली संत महामंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व हिंदू यूनाइटिड फ्रंट के अध्यक्ष श्रीमहंत नारायण गिरी महाराज ने मंगलवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता श्याम जाजू से उनके निवास पर भेंट की। महाराजश्री ने श्याम जाजू व उनकी पत्नी को आशीर्वाद प्रदान किया। मोदी सरकार के लगातार तीसरी बार शपथ लेने पर श्रीमहंत नारायण गिरि ने भाजपा के वरिष्ठ नेता श्याम जाजू को बधाई दी और कहा कि श्याम जाजू जैसे समर्पित, निष्ठावान व जुझारू कार्यकर्ताओं के कारण ही आज देश में एक बार फिर से भाजपा के नेतृत्व में एनडीए गठबंधन की सरकार बनी है। नरेंद्र मोदी देश के लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बने हैं और उनके प्रधानमंत्री बनने से विकसित व आत्मनिर्भर भारत का सपना जल्द ही पूरा होगा। 

भाजपा ने लगातार तीसरी बार सरकार बनाकर इतिहास रचा है और इसका श्रेय श्याम जाजू जैसे कार्यकर्ताओं को ही है। श्याम जाजू स्कूल दिनों से ही आरएसएस से जुड गए थे। वे एबीवीपी  महाराष्ट्र के राज्य सचिव रहे। भारतीय जनता पार्टी में उन्होंने राष्ट्रीय सचिव व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जैसे पदों पर रहते पार्टी को मजबूत करने का कार्य किया। उन्हेांने हमेशा सच का साथ दिया और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाते हैं। श्रीमहंत नारायण गिरि ने कहा कि उनका मिशन हमारे देश में सकारात्मक बदलाव लाना है और इसके लिए वे हमेशा प्रयासरत रहते हैं। वे कभी भी अपनी जिम्मेदारियों से पीछे नहीं हटे और हमेशा सभी के हितों और लाभों को ध्यान में रखते हुए कोई भी निर्णय लिया। भारत राष्ट्र को विकसित बनाने के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं। उनकी पत्नी प्रतिभा जाजू बहुत ही धार्मिक व व्यवहारिक महिला हैं और समाज व देश सेवा में हमेशा आगे रहती हैं। वे महाराजश्री के साथ श्रीलंका की यात्रा भी कर चुकी हैं। 

श्याम जाजू ने कहा कि श्रीमहंत नारायण गिरी जैसे महान संत का उनके निवास पर आने व उन्हें आशीर्वाद देने से उनका जीवन धन्य हो गया है। उन जैसे संतों की आज समाज व देश को आवश्यकता है और संत ही हमारे समाज, देश व विश्व का सही मार्गदर्शन कर सकते हैं। महाराजश्री के साथ हडडी रोग विशेषज्ञ सहारनपुर के दीक्षांत रस्तोगी भी मौजूद रहे।
Previous Post Next Post