रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाज़ियाबाद :- आरडी मेमोरियल पब्लिक स्कूल में भोजपुरी भाषा के विश्व प्रसिद्ध विद्वान, साहित्यकार, शिक्षाविद आदरणीय प्रोफ़ेसर (डॉ) गुरुचरण सिंह का अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। अभिनंदन समारोह का आयोजन प्रख्यात समाजसेवी व पूर्वांचल भोजपुरी महासभा के डायरेक्टर अशोक श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रसिद्ध रचनाकार/फ़िल्मकार मनोज भावुक ने की वहीं कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रसिद्ध समाजसेवी व साहित्यकार बीएल बत्रा की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। 

कार्यक्रम का आरम्भ आये हुए गणमान्य अतिथियों के स्वागत समारोह से हुआ जिसमें संस्था के पदाधिकारियों ने आये हुए कवियों और साहित्यकारों का सम्मान किया। सम्मान के उपरांत भोजपुरी व हिंदी भाषा के विद्वानों की उपस्थिति में काव्य गोष्ठी का सिलसिला चला जिसमें प्रसिद्ध कवि बीएल बत्रा, मनोज भावुक, जे पी द्विवेदी, अजित श्रीवास्तव, कवि अभिलाषी, राजेश मांझी, समेत अनेक कवियों ने अपनी रचनाओं से सभागार को तालियाँ बजाने पर विवश कर दिया। कार्यक्रम का संचालन कवि पीयूष मालवीय ने किया। 

अपने सारगर्भित उद्बोधन व रचनापाठ के दौरान आयोजन के मुख्य अतिथि डॉ गुरुचरण सिंह ने कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए। सामाजिक विसंगतियों, धर्म आध्यात्म आदि सभी आवश्यक विषयों को श्री सिंह ने अपनी कविताओं के माध्यम से स्पर्श किया। कार्यक्रम में आये सभी आमंत्रित कवियों और श्रोताओं का आयोजक अशोक श्रीवास्तव ने धन्यवाद व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन स्वादिष्ट भोजन के साथ हुआ। 

आयोजित कार्यक्रम में दीनानाथ सिंह, धीरेन्द्र सिंह,विष्णुकांत सिंह, अनिल कुमार सिन्हा, एस एन गोस्वामी, सुभाष श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, यादव, अशोक सिंह, अजय कुमार सिन्हा, विनय सिंह मौजूद रहे।
Previous Post Next Post