◼️अश्विनी उपाध्याय ने श्रीमहंत नारायण गिरि से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया



रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- पीआईएल मैन ऑफ इंडिया के नाम से देश भर में मशहूर अधिवक्ता अश्विनी उपाध्याय सोमवार को सिद्धपीठ श्री दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर पहुंचे। उन्होंने भगवान दूधेश्वर का अभिषेक व पूजा-अर्चना की तथा मंदिर के पीठाधीश्वर श्रीमहंत नारायण गिरी महाराज से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। अधिवक्ता अश्विनी उपाध्याय ने भगवान दूधेश्वर, भगवान राम, भगवान कृष्ण, मां दुर्गा, भगवान सत्यनारायण की पूजा-अर्चना कर उनसे मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के सफल रहने व देश के विकास के आयाम स्थापित करने की प्रार्थना की। पूजा-अर्चना के बाद उन्होंने महाराजश्री से भेंट की और उनका आशीर्वाद लिया। महाराजश्री ने उनका माला पहनाकर व स्मृति चिंह भेंटकर अभिनंदन किया। 

श्रीमहंत नारायण गिरी ने कहा कि समाज व देश हित में अश्विनी उपाध्याय जो कार्य कर रहे हैं, उन्हें कभी भी भुलाया नहीं जा सकेगा। उनके द्वारा दायर जनहित याचिका के चलते ही राजनीति के अपराधीकरण पर अंकुश लगा है। उनके द्वारा दायर याचिका पर कोर्ट ने कहा था कि दागी नेताओं के मामले की जल्दी सुनवाई करने के लिए स्पेशल कोर्ट बनाई जाए। इस जजमेंट के बाद दागियों के खिलाफ स्पीडी ट्रायल हुआ व अब तक 200 से अधिक नेता ना सिर्फ क्रिमिनल केस में सजा पा चुके हैं, बल्कि उनके चुनाव लड़ने पर रोक लग चुकी है। वोटरों को लुभाने के लिए मुफ्त उपहार के खिलाफ भी वे याचिका दायर कर चुके हैं। निकाह हलाला और बहुविवाह, प्लेसेज ऑफ वर्शिप एक्ट आदि को भी वे चुनौती दे चुके हैं। 

अश्विनी उपाध्याय राजनीति व देश से भ्रष्टाचार को दूर करने के लिए जो लडाई लड रहे हैं, उसमें देश के संत पूरी तरह से उनके साथ हैं। अश्विनी उपाध्याय ने महाराजश्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि भगवान दूधेश्वर के दर्शन कर जो अनुभूति हुई, उसका वर्णन नहीं किया जा सकता है। महाराजश्री से मुलाकात उनके जीवन का सबसे यादगार पल है।
Previous Post Next Post