◼️अगर यह सीट एनडीए गठबंधन में जदयू के खाते में आती है, तो संजय बिंदल विधानसभा 56 से चुनाव लड़ेंगे।



रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाज़ियाबाद :- जदयू के प्रदेश अध्यक्ष अनूप सिंह पटेल गाजियाबाद आए और सबसे पहले कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया, इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष ने एक प्रेस वार्ता को भी संबोधित किया, उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि जदयू एनडीए का प्रमुख घटक दल है, जिसके कारण उत्तर प्रदेश उपचुनाव में उनकी हिस्सेदारी बनती है,उन्होंने कहा की उपचुनाव में हमें दो सीट चाहिए जिसमें प्रमुखता से गाजियाबाद है । कल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री (बिहार) नीतीश कुमार जी दिल्ली आ रहे हैं। 

कल दिल्ली में जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारणी की एक अहम बैठक होनी है, जिसमे आगे की रणनीति भी जदयू तय करेगा। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष अनूप सिंह पटेल के साथ-साथ राष्ट्रीय युवा महासचिव इमरान इलाही, प्रदेश सह-संयोजक खुशनावज अंसारी, प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद त्यागी, महानगर अध्यक्ष संजय बिंदल, रमेश मिश्रा, अंकुर गुप्ता, सौरभ गुप्ता, सुनील सहगल, नवनीत गुप्ता, नीरज बंसल, ब्रह्मा गर्ग, अमित गुप्ता, विनोद पंजाबी,आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।
Previous Post Next Post