रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाज़ियाबाद :- समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिक्षाविद राम दुलार यादव की अध्यक्षता में एक बैठक ज्ञानपीठ केन्द्र 1, स्वरूप पार्क जी0 टी0 रोड साहिबाबाद के प्रांगण में समाजवादी पार्टी महिला सभा उ0 प्र0 की उपाध्यक्ष राज देवी चौधरी के नेतृत्व में सम्पन्न हुई, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मूर्धन्य लेखक पर्यावरणविद कालीचरण चौधरी रहे, आयोजन श्रीमती कमलेश चौधरी पूर्व जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी महिला सभा जनपद गाजियाबाद, संचालन जिला उपाध्यक्ष महिला सभा संजू शर्मा ने किया, जिला उपाध्यक्ष महिला सभा अनीता सिंह, शीतल यादव ने सभी का धन्यवाद किया।
        
इस अवसर पर समाजवादी चिंतक राम दुलार यादव को बुके भेंटकर 18वीं लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की भारी सफलता के लिए बधाई दी, और प्रस्ताव पारित कर अखिलेश यादव राष्ट्रीय अध्यक्ष, समाजवादी पार्टी, पूर्व मुख्यमंत्री के यशस्वी नेतृत्व की सराहना की, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होने कहा कि उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव अध्यक्ष समाजवादी पार्टी ने लोकसभा की इंडिया गठबंधन की 43 सीटों पर विजय दिला, भारतीय जनता पार्टी के अहंकार को उत्तर प्रदेश में चकनाचूर कर दिया, समाजवादी पार्टी का  देश, विदेश में सम्मान बढ़ा, देश की सबसे बड़ी पंचायत में तीसरी बड़ी पार्टी बना दिया, समाजवादी जमात पूरे भारतवर्ष में आप की ओर टकटकी लगा कर देख रही है कि समाजवादी विचार को आप जन-जन में प्रचारित और प्रसारित करवा समता, संपन्नता, स्वतन्त्रता, न्याय और बंधुता का वातावरण बना, संविधान, आरक्षण, संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर नहीं होने देंगे, समतामूलक समावेशी समाज बनाने के लिए संघर्ष जारी रहेगा| देश की अनेकता में एकता की संस्कृति की रक्षाकर विभाजनकारी ताकतों का मुंहतोड़ जबाब देंगे।
       
महिला सभा उत्तर प्रदेश समाजवादी पार्टी की उपाध्यक्ष राज देवी ने कहा कि गाजियाबाद में डॉली शर्मा को जनता का अपार जन समर्थन मिला, हम जनता का धन्यवाद के साथ जनपद गाजियाबाद के जिलाध्यक्ष फैसल हुसैन, महानगर अध्यक्ष वीरेन्द्र यादव एडवोकेट, महिला सभा सहित सभी समाजवादी पार्टी जनपद गाजियाबाद के प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्ष, नगराध्यक्षों, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं का जिन्होने एक जुट हो डॉली शर्मा को अपार जन समर्थन दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने में पूरी ताकत लगाने के लिए धन्यवाद करती हूँ| डॉली शर्मा को गाजियाबाद लोकसभा में 5 लाख 16 हजार 699 मत मिलना समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है।

       
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शामिल रहे, राम दुलार यादव, राजदेवी चौधरी, राजेन्द्र सिंह, विजय भाटी एडवोकेट, संजू शर्मा, कमलेश चौधरी, अनीता सिंह, शीतल यादव, देवकर्ण सिंह चौहान, ओम प्रकाश अरोड़ा, कृष्ण कान्त सिंह, अनिल मिश्र, ब्रह्म प्रकाश, हुकुम सिंह, फूल चंद वर्मा, मुनीव यादव, चंद्रबली मौर्य, राम यादव, सम्राट सिंह यादव, अमृतलाल चौरसिया, काली चरण, परमानंद यादव आदि| अखिलेश यादव जिंदाबाद, श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव अमर रहे, समाजवादी पार्टी जिंदाबाद और वंदे मातरम के गगन भेदी नारे लगा कार्यक्रम में उत्साह और उल्लास पैदा कर दिया।
Previous Post Next Post