◼️श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज के पावन सानिध्य में श्री सिद्धेश्वर महादेव कुटी में चल रहा है नवरात्रि अनुष्ठान
रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- श्री सिद्धेश्वर महादेव कुटी पाइप लाइन रोड मकरेडा में आयोजित नवरात्रि अनुष्ठान के छठे दिन मगलवार को मां कात्यायनी की पूजा.अर्चना की गई। श्री दूधेश्वर नाथ मंदिर के पीठाधीश्वरए श्री पंच दशनाम जूना अखाडा के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ताए दिल्ली संत महामंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व हिंदू यूनाइटिड फ्रंट के अध्यक्ष श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज के पावन सानिध्य में आयोजित अनुष्ठान में छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा का सिलसिला सुबह से देर शाम तक चला। पूजा.अर्चना के लिए कई शहरों से भक्त आए। प्रातः 10 बजे मां की पूजा व पाठ किया गया। मध्यान्ह 1.30 बजे व्रतियों के लिए फलहार हुआ। अपरान्ह 3 बजे से यज्ञ प्रारंभ हुआ जिसमें बडी संख्या में भक्तों ने आहुति दी। सांय 5 बजे मां की आरती की गई।
आचार्य बृजेश कुमार मिश्र पंडित संजय मिश्र व दीपक पाठक ने मां का पूजन व यज्ञ कराया। भक्तों ने मंदिर के महंत मुकेशानंद गिरि महाराज से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। महंत मुकेशानंद गिरि महाराज ने कहा कि नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा.अर्चना की जाती है। मां कात्यायनी पूरे ब्रजमंडल की अधिष्ठदात्री देवी हैं। इनके आशीर्वाद से भक्त को मनचाहा जीवनसाथी मिलता है। शीघ्र विवाहए वैवाहिक जीवन में खुशहाली और दुश्मनों पर विजय पाने के लिए मां कात्यायनी की पूजा की जाती है। मां अपने भक्तों को शत्रुओं पर विजय प्राप्ति का वरदान देती हैं। मां कात्यायनी का जन्म महर्षि कात्यायन के घर हुआ था। इसी कारण इनका नाम कात्यायनी पड़ा।
मां कात्यायनी का प्रिय रंग लाल हैए जो साहस और शक्ति प्रतिनिधित्व करता है। इस दिन लाल रंग धारण करना बेहद शुभ माना जाता है। मां कात्यायनी की पूजा में देवी को शहद या फिर शहद से बने हलवे का भोग लगानेसे वैवाहिक जीवन में मिठास आती है और साथ ही धन.संपत्ति में बढ़ोतरी होती है।