रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- श्री अद्वैत परिवार फाउंडेशन द्वारा दीपावली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। संस्था के अध्यक्ष महंत मुकेशानंद गिरि महाराज वैद्य ने सभी सभी दिव्यांग छात्र-छात्राओं को भेंट दी और दीपावली पर्व की बधाई दी। उन्होंने कहा कि दीपावली का पर्व अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक है। भगवान राम के 14 वर्ष के वनवास के बाद अयोध्या आगमन की खुशी में मनाए जाने वाला यह पर्व हमें आपसी एकता व भाईचारे को मजबूत करने के साथ
जरूरतमंदों के चेहरों पर भी खुशी लाने का संदेश देता है।
इस पर्व पर लोग दीप जलाकर मां लक्ष्मी व गणेश भगवान व भ्गवान राम से शांति व समृद्धि के लिए प्रार्थना करते हैं। यह पर्व घरों को सजाने के साथ दिलों में सकारात्मकता रोशन करने का भी पर्व है। निदेशक निधि देवेश्वर व सचिव सुशील मिश्रा, श्याम सुंदर साहनी, प्राची नेगी,सुनीता सिंह, आरती मिश्रा, निखत सिद्दीकी, उर्वी पंडित अद्वैत पब्लिक स्कूल व डीएड कॉलेज के सभी छात्र छात्राएं व संस्था का समस्त स्टाफ भी मौजूद रहा।