रिपोर्ट :- अजय रावत


गाजियाबाद :-
          अखिल भारतीय त्यागी ब्राह्मण सभा गाजियाबाद ने लाजवंती पैलेस सिहानी रोड सिहानी में त्यागी समाज से आईपीएस ऑफिसर बने शिवम त्यागी का अभिनंदन समारोह संपन्न किया। 
इस अवसर पर समाज ने शॉल ओढ़ाकर तथा मोमेंटो देकर शिवम त्यागी का सम्मान किया

अजय त्यागी दिनकरपुर महानगर अध्यक्ष ने अपने उद्भभोदन में कहा कि इस तरह की प्रतिभाओं से ही देश की पहचान होती है ऐसी प्रतिभाएं ही देश को प्रगति के पथ पर ले जा सकती है। इस अवसर पर राकेश त्यागी जिला अध्यक्ष ने शिवम त्यागी तथा उनके परिवार को शुभकामनाएं दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की

इस समारोह में बाबा विद्यानंद त्यागी, विजेंद्र त्यागी मकनपुर, रूपचंद त्यागी मोरटा, धन प्रकाश त्यागी, मुकेश त्यागी मकनपुर जिला महामंत्री, पुनीत त्यागी महानगर महामंत्री, राम किशन त्यागी जिला संगठन मंत्री, राजीव त्यागी संगठन मंत्री, प्रेम त्यागी कोषाध्यक्ष, राजीव त्यागी नवादा, प्रेम चंद त्यागी, अनिल त्यागी, शैलेंद्र त्यागी, प्रमोद त्यागी, मुकेश त्यागी, दिनेश त्यागी, नीरज त्यागी, सुरेश त्यागी, राजकुमार त्यागी, नीरज त्यागी, दीपक त्यागी पार्षद, टिशू त्यागी, सुशील त्यागी, जगदेव त्यागी, सेवाराम त्यागी, अनिल त्यागी, एसपी त्यागी, नरवीन त्यागी, संदीप त्यागी आदि उपस्थित रहे। 

इस अवसर पर सर्वेश त्यागी, पिता शिवम त्यागी का भी शॉल ओढ़ाकर समाज के द्वारा सम्मान किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन पुनीत त्यागी महानगर महामंत्री के द्वारा किया गया। इस अवसर पर कोरोना महामारी के चलते सोशल डिस्टेंसिंग तथा चुनिंदा व्यक्तियों को ही बुलाकर इस आपदा से बचाव का पालन भी किया गया। धन्यवाद सहित  राजीव त्यागी संगठन मंत्री, अखिल भारतीय त्यागी ब्राह्मण सभा, गाजियाबाद।
Previous Post Next Post