रिपोर्ट :- अजय रावत


गाजियाबाद :-
      राष्ट्रीय लोकदल ने काली पट्टी बांधकर आज किसान विरोधी बिलों का विरोध किया। जिलाध्यक्ष ओमपाल चौधरी और महानगर अध्यक्ष रविन्द्र चौहान ने कहा कि सरकार द्वारा लाए जा रहे तीनों अध्यादेश किसान विरोधी हैं। ये तीनों बिल किसानों के लिए हानिकारक सिद्व होने वाले हैं। उन्होंने कहा कि रालोद किसान बिलों का पुरजोर विरोध करती है। इस दौरान राष्ट्रीय प्रवक्ता सरदार इंद्रजीत सिंह टीटू, राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य चौधरी तेजपाल सिंह, मनवीर सिंह चौधरी, अजय प्रमुख, चेयरमैन अमरजीत सिंह बिड्डी, करण चौधरी, सत्येन्द्र तोमर, रेखा चौधरी नमा नगर, अजय चौधरी, ललित सेन आदि मौजूद रहे।
Previous Post Next Post