रिपोर्ट :- सीएन राही


गाजियाबाद :-
       बिहार में चुनाव प्रचार अपने चरम पर है। हर पार्टी के कार्यकर्ता व समर्थक अपने नेताओं को जिताने के लिए जी-जान से चुनाव प्रचार में लगे हैं। जनता को मनाने के बीच पहुंचकर अपने प्रत्याशी के हित में वोट मांग रहे हैं। 

वहीं लोकजनशक्ति पार्टी भी इस बार बिहार चुनाव में अपना दमखम दिखा रही है। श्री रामविलास पासवान की बताई नीतियों पर चलकर सभी पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता जनता के बीच पहुंचकर पार्टी को जिताने की अपील कर रहे हैं। 

इसी कड़ी में गाजियाबाद निवासी व लोकजनशक्ति पार्टी युवा के राष्ट्रीय सचिव व क्रिकेटर सुमित प्रताप सिंह भी पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए प्रत्याशियों के हित में चुनाव प्रचार में लगे हैं। इस दौरान सुमित प्रताप सिंह ने बताया चिराग पासवान के निर्देशानुसार वह लोकजनशक्ति पार्टी के प्रत्याशियों को जिताने के लिए जनता से वोट की अपील कर रहे हैं। सुमित एक क्रिकेटर भी हैं जिससे उनको देखकर जनता काफी खुश नजर आती है और जनता का उनको काफी समर्थन मिल रहा है। 

सुमित प्रताप सिंह ने बताया कि चिराग पासवान ने जो जिम्मेदारी मुझे सौंपी है उस पर मैं खरा उतरूंगा और पार्टी प्रत्याशियों को जिताने के लिए जनता से अपील कर रहा हूं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि इस बार बिहार में पार्टी को काफी मजबूती मिलेगी क्योंकि जनता भी बदलाव चाहती है। सुमित ने मीडिया से बात करते हुए कहा- इस बार का जो मतदान हुआ है, वह बदलाव के नाम पर, विकास के नाम पर हुआ है। लोगों ने तमाम चीजों को ध्यान में रखते हुए मतदान किया है। जैसे लॉकडाउन काल में प्रदेश के प्रवासी मजदूरों के साथ मुख्यमंत्री का व्यवहार हो या फिर हाल ही में दुर्गा पूजा विसर्जन के दौरान हुए हादसे में नीतीश कुमार का जनरल डायर की भूमिका निभाना हो। 

बता दें कि सुमित पूर्व में कई अवार्ड को अपने नाम दर्ज करवाया है। जैसे भारत गौरव अवार्ड, नैशन प्राइड अवार्ड, एशिया प्राइड अवॉर्ड, नेचर प्राइड अवॉर्ड, नेशनल यूथ आइकॉन अवार्ड, ग्रेट अचीवर अवार्ड, एशियाई एक्सीलेंस अवार्ड, अशोक सम्राट रतन अवार्ड, वर्ल्ड एक्सीलेंस अवार्ड, बेस्ट स्पोट्स मैन अवार्ड, स्टूडेन्ट आफ़ द इयर अवार्ड, जेम्स आफ़ नैशन अवार्ड जैसे अनेको अवार्डो से सम्मानित है।
Previous Post Next Post