अशोक गोयल


रिपोर्ट :- अजय रावत


गाजियाबाद :- भारतीय उद्योग व्यापार मंडल नामक संगठन द्वारा 9 अगस्त को किए जा रहे आयोजन पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए व्यापारी व्यापारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष अशोक गोयल ने सिटी न्यूज़ को बताया कि भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जिसके स्वयंभू अध्यक्ष रविकांत गर्ग हैं। उन्हें किसी भी प्रकार से उनके संगठन का समर्थन हासिल नहीं है। 

उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम बिहारी मिश्रा की मृत्यु के बाद जब रविकांत गर्ग ने खुद को कार्यकारी अध्यक्ष घोषित कर दिया। उसके बाद से ही संगठन ने उनसे किनारा कर लिया। वह ना तो राष्ट्रीय संगठन से जुड़े हुए हैं और ना ही प्रदेश संगठन से हालांकि बाद में रविकांत गर्ग ने व्यापार कल्याण बोर्ड के प्रभाव का इस्तेमाल कर कुछ कारोबारियों को अपने साथ शामिल कर भारतीय उद्योग व्यापार मंडल नाम से अलग संगठन खड़ा करने की कोशिश की है। लेकिन उद्योग व्यापार मंडल के सभी पदाधिकारी अभी संगठन के साथ ही हैं। सिटी न्यूज़ से बातचीत में उन्होंने यह भी बताया कि रविकांत गर्ग जो कि उक्त संगठन के अध्यक्ष बताए जा रहे हैं। उनकी अपने क्षेत्र मथुरा में बहुत अच्छी छवि नहीं है। लिहाजा खुद कारोबारी भी उनके साथ जुड़ने से कतरा रहे हैं। 

अशोक गोयल ने कहा कि किसी भी संगठन का आयोजन से उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। लेकिन उद्योग व्यापार मंडल का कोई भी पदाधिकारी इस कार्यक्रम में शामिल नहीं होगा। इसके अलावा उन्होंने यह भी बताया कि जल्द ही वह संगठन की ओर से सरकार से मांग करेंगे कि ऑनलाइन कारोबार करने वाली कंपनी पर लगाम लगाई जाए ताकि खुदरा कारोबारियों को राहत मिल सके। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि आगामी 15 अगस्त को अनिल सांवरियों के प्रतिष्ठान पर एक भव्य आयोजन होगा। जिसमें सभी कारोबारी शिरकत करेंगे।
Previous Post Next Post