रिपोर्ट :- अजय रावत


गाज़ियाबाद :- भारतीय व्यापार मंडल महानगर का शपथ ग्रहण समारोह शनिवार को मेरठ रोड स्थित सीएसएचपी स्कूल के प्रांगण में हुआ। भारतीय व्यापार मंडल महानगर के महामंत्री राजेश गर्ग ने बताया कि भारतीय व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंकुर सिंघल व प्रदेश मंत्री देवेंद्र ढाका के आदेशानुसार गाजियाबाद में भारतीय व्यापार मंडल का विस्तार किया गया। जिसकी शुरुआत शनिवार को शपथ ग्रहण समारोह से हुई। 

मुकेश तायल ने बताया कि यह व्यापार मंडल एक सकारात्मक सोच के साथ व्यापारी बंधुओं की एकता और उनकी ताकत को मजबूत करने के लिए गठित किया गया है। जैसा कि आप सभी को ज्ञात है पूर्व से ही और वर्तमान परिवेश में भी व्यापार और व्यापारी देश की आर्थिक गतिविधियां और उपलब्धियों की नीव रहा है। व्यापारी सदैव हर वर्ग को सहयोग देता था देता है और देता रहेगा लेकिन परिवर्तन चक्र के उपरांत आज व्यापार और व्यापारी की बहुत सारी बुनियादी आवश्यकताएं हैं जिन्हें नए दृष्टिकोण और पारदर्शिता के साथ मुख्यधारा में लाने की आवश्यकता है। 

महानगर अध्यक्ष ओमप्रकाश तोमर सहित भारतीय व्यापार मंडल की पूरी टीम सक्रिय रूप से कार्य करेगी । व्यापार मंडल के मीडिया प्रभारी सचिन त्यागी ने बताया कि आज व्यापारी वर्ग का एकजुट होना बहुत जरूरी है और संगठन  में मजबूत होकर ही हम  काम कर सकते हैं।
इस शपथ ग्रहण समारोह में अंकुर सिंघल राष्ट्रीय अध्यक्ष , जेड आर रब्बानी राष्ट्रीय महामंत्री, श्रीराम गोपाल गुप्ता राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, प्रिंस जैन प्रदेश उपाध्यक्ष, देवेंद्र ढाका प्रदेश मंत्री तथा नवनीत गर्ग मेरठ मंडल अध्यक्ष भारतीय व्यापार मंडल की तरफ से उपस्थित रहे।

इस शपथ ग्रहण समारोह में अध्यक्ष पद पर ओमप्रकाश तोमर ने शपथ ली एवं महानगर महामंत्री पद पर राजेश गर्ग को शपथ दिलवाई गई। इसके अलावा उपाध्यक्ष के लिए अनिल कुमार अग्रवाल एवं मुकेश गुप्ता ने शपथ ली कोषाध्यक्ष का कार्यभार रानू खट्टर को दिया गया एवं ब्रजभूषण शर्मा विधि सलाहकार के रूप में कार्यरत रहेंगे एवं सचिन त्यागी महानगर मीडिया प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं संस्था को देंगे। इसके अतिरिक्त भारतीय व्यापार मंडल के विभिन्न कार्यों को देखते हुए सुशील गुप्ता , रवि कुमार अग्रवाल ,भारत भूषण गुप्ता,महिपाल सिंह ,सुनील बजाज तरुण राय एवं मनोज तोमर को भी महानगर मंत्री के पद से सुशोभित किया गया ।सुशील चौधरी को महानगर सचिव पद के लिए मनोनीत किया गया।

मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि के तौर पर राजेंद्र मित्तल प्रतिनिधि, चीफ वार्डन सिविल डिफेंस ललित जयसवाल पूर्व सांसद,रमेश चंद तोमर, मानसिंह गोस्वामी उपाध्यक्ष पश्चिमी उत्तर प्रदेश , संजीव शर्मा महानगर अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी, पप्पू पहलवान महामंत्री भाजपा , पूर्व अध्यक्ष महानगर गाजियाबाद श्री बृजपाल तेवतिया वरिष्ठ भाजपा नेता, उमाकांत तिवारी अतिरिक्त सिटी मजिस्ट्रेट, जी पी गुप्ता अध्यक्ष, इंडिपेंडेंस फेडरेशन ऑफ इंडिया, किरण पांचाल वाइस प्रेसिडेंट आनंद इंडस्ट्रियल एस्टेट,सुशील त्यागी मैनेजिंग डायरेक्टर बेगम इंजीनियरिंग प्राइवेट बृज भूषण  शर्मा अध्यक्ष मानव अधिकार मिशन, पास्ड डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लॉयन अरुण मित्तल , नितिन बसरिया, विनीत त्यागी भाजपा कार्यालय अधिकारी दिल्ली जैसी कई विभूतियां उपस्थित रहे ।
Previous Post Next Post