रिपोर्ट :- विकास शर्मा


हरिद्वार :- चंडी घाट स्थित हरिद्वार के नीलेश्वर महादेव मंदिर में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने रुद्राभिषेक कर यज्ञ किया। उन्होंने कोविड-19 से गुजरे लोगों की आत्मा की शांति और राज्य में खुशहाली और सुख समृद्धि की कामना की।

इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए तीरथ ने कहा कि वह किसी विशेष कार्यक्रम के लिए नहीं बल्कि पूजा अर्चना करने के लिए नीलेश्वर महादेव मंदिर में आए थे। जहां उन्होंने रुद्राभिषेक यज्ञ और पूजन कर और कोरोना से मृत लोगों की आत्मा की शांति की कामना की। प्रदेश में सुख समृद्धि के लिए भी महादेव से प्रार्थना की है। यशपाल आर्य के कांग्रेस में जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस तरह कोई जानकारी उन्हें नहीं है। 

भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश महामंत्री मनोज जखमोला ने कहा कि भाजपा सरकार देश और प्रदेश में लगातार विकास की गंगा बहा रही है। इस अवसर पर मनोज शर्मा, धर्मेंद्र ग्वाडी, सन्नी पंवार, मधुर शर्मा, सतीश सैंथवाल, नितेश गिरी, ऋषि चौहान, राजेश भारद्वाज, धनंजय पाराशर, प्रदीप त्यागी, मयंक गर्ग, राजू आदि उपस्थित रहे।
Previous Post Next Post