रिपोर्ट :- अजय रावत


गाजियाबाद :- राष्ट्रीय व्यापार मंडल गाजियाबाद द्वारा जिला ईकाई के विस्तार हेतु एक प्रेस वार्ता का आयोजन जिलाध्यक्ष बाल किशन गुप्ता के ऑफिस के जे 72 कविनगर पर किया गया । पत्रकार वार्ता में जिलाध्यक्ष बाल किशन गुप्ता द्वारा जिले की टीम का विस्तार करते हुए समीर शर्मा को जिला उपाध्यक्ष व विशाल जैन को जिला मंत्री तथा जिला कोषाध्यक्ष दीपक गर्ग की घोषणा की गई।इस अवसर पर इनके साथ अनेकों व्यापारियों के राष्ट्रीय व्यापार मंडल में शामिल होने की घोषणा की गई। प्रेस वार्ता के दौरान प्रदेश महामंत्री प्रभारी पश्चिम उत्तर प्रदीप चौधरी ने बताया संगठन का विस्तार होने पर ही संगठन का आधार खड़ा होता है जिसके लिए हम सभी परिवार का हिस्सा बने व्यापारियों का हार्दिक अभिनन्दन करते हैं। 

राष्ट्रीय कोर्डिनेटर राकेश शर्मा ने बताया हमारे संगठन में सभी राजनीतिक पार्टियों के लोग जुड़ सकते हैं मगर हमारा संगठन गैर राजनैतिक संगठन है। जिलाध्यक्ष बालकिशन गुप्ता ने बताया राष्ट्रीय व्यापार मंडल व्यापारिक संगठन होने के साथ साथ जिले में अपनी पहचान जन सेवी संगठन के रूप में स्थापित कर चुका है। हमारे द्वारा अपने शहर में 57000 लोगों को 86 कैम्प के माध्यम से वैक्सीनेशन कराने का कार्य करके एक विशेष मुकाम हासिल किया गया है। 

पत्रकार वार्ता में मुख्य रुप से राष्ट्रीय कोर्डिनेटर राकेश शर्मा, प्रदेश महामंत्री व प्रभारी पश्चिम उत्तर प्रदेश प्रदीप चौधरी, मेरठ मंडल अध्यक्ष अजय सिंघल,पश्चिम उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक भारतीय, जिलाध्यक्ष बाल किशन गुप्ता, महानगर अध्यक्ष संजय गोयल, महिला जिलाध्यक्ष डॉक्टर सोनिका शर्मा आदि उपस्थित रहे।पत्रकार वार्ता में राष्ट्रीय व्यापार मंडल ने सभी से कोरोना के नए वेरिएंट ओमीक्रोन से बचाव व टीकाकरण की अपील करते हुए कहा कि प्रशासन द्वारा दिए निर्देशों का पालन करते हुए अपने व्यापार का संचालन करें क्योंकि जान है तो जहान है।
Previous Post Next Post