रिपोर्ट :- अजय रावत

गाज़ियाबाद :- श्री अमरनाथ दूग्धेश्वर बर्फानी बाबा सेवा समिति रजिस्टर्ड द्वारा 11वा विशाल भंडारा पिस्सू टॉप कश्मीर अमरनाथ यात्रा पर 30 जून 2022 से 11 अगस्त 2022 तक  लगाया जा रहा है करोना कॉल में पिछले 2 वर्षों से भंडारा नहीं लगाया जा रहा था। इस बार भोले बाबा की कृपा से 2022 मे यह विशाल भंडारा लगाया जाएगा समिति द्वारा चंदनवाड़ी में बेस कैंप भी लगाया जाता है जहां यात्री यात्रा करने से पहले स्नान करके भोजन करके यात्रा शुरू करते हैं और वापिस यात्रा करके बेस कैंप पर विश्राम करते हैं।
यात्रियों के लिए पिस्सू टॉप विशाल भन्डारा लगाया जाता है। जहा पर भोजन चाय नाश्ता चाट के स्टॉल और यात्रियों के रुकने के लिए विश्राम की सुविधा निशुल्क उपलब्ध कराई जाती है। गाजियाबाद के हजारों लोग के सहयोग से यह भंडारा लगाया जाता है।
संस्था में संस्थापक सुभाष छाबड़ा अध्यक्ष कुमुद गर्ग वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमल किशोर महामंत्री राकेश गुसाईं कोषाध्यक्ष प्रमोद शर्मा भंडारा मंत्री हरि मेहता(मामा) बिट्टु चौधरी मनीष गिरी नवनीत छाबड़ा महेश सोनी कुलदीप चौधरी सुनील कुमार (चाचा) बिट्टु बजाज शुभम गर्ग पिन्टु शुभम मेहता अनिकेत गर्ग हरीश मल्होत्रा अनिल कुमार कमल कुमार शर्मा सुनील गर्ग मोहित मित्तल पंकज गुप्ता सजय गोयल रमेश चंद लोकेश गर्ग नवीन गर्ग ललित खन्ना दीपक कक्कड़ उदयवीर लाडी नरेश खन्ना व सैकढो सेवादार समय-समय पर जाकर भंडारे में सेवा करते हैं। समिति द्वारा गाजियाबाद से 23 जून को 2 ट्रक राशन वह जरूरत का सामान चंदनवाड़ी बेस कैंप के लिए महेश चंद्र वशिष्ठ और महंत विजय गिरी जी के द्वारा पूजा अर्चना करके उपरांत बडी ही धूमधाम से संस्थापक सुभाष छाबड़ा व कुमद गर्ग द्वारा हरी झड़ी देकर रवाना किया गया ।
Previous Post Next Post