◼️गर्मी में सेवा के अंतर्गत 51 दिनों तक निरन्तर शर्बत कार्यक्रम का हैं संस्था का लक्ष्य


सिटी न्यूज़ | हिंदी......✍🏻

गाज़ियाबाद :- इन दिनों गर्मी अपने सबाब पर हैं। लोग जगह-जगह गर्मी से राहत के लिए ठंडी पियाऊ के कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। गाजियाबाद के नेहरू नगर में एक सामाजिक संस्था ने लगातार न्यूनतम 51 दिनों तक यह शर्बत वितरण कार्यक्रम जारी बनाए रखने का लक्ष्य बनाया हुआ हैं। बताया गया हैं कि शुक्रवार को इस सेवा के चलते 41 दिन पूर्ण हो गए।
     
नेहरू नगर स्थित राकेश मार्ग पर महानगर की एक सामाजिक संस्था अलौकिक निस्वार्थ सेवा द्वारा ठंडी प्याऊ का आयोजन इन दिनों किया जा रहा है। संस्था के अध्यक्ष बाबा ने बताया की शुक्रवार को इस सेवा के चलते 41 दिन पूर्ण हो गए हैं। संस्था के पदाधिकारियों के सहयोग से करीब न्यूनतम 51 दिनों तक यह सेवा सतत रूप से जारी रखने का संकल्प लिया गया है। उमस भरी इस गर्मी में ठंडा शर्बत ग्रहण कर राहगीरों ने राहत की सांस ली। 

संस्था के मुख्य सदस्य गौरव बंसल ने बताया की इस तरह के सामाजिक कार्यों को करने से जहां सोसायटी में एक अच्छा संदेश जाता है। वही अन्य लायक संस्थाओं एवं लोगों को एक प्रेरणा सही दिशा में मिलती है। बता दें कि लॉकडाउन जैसे विपरीत समय में संस्था के द्वारा लगभग 80000 से 100000 लोगों के बीच मदद के तौर पर खाना पहुंचाया गया था। संस्था द्वारा की गई इस सामाजिक कार्य की आम लोगों ने सराहना की। इस दौरान संस्था के सचिव विकास मनचंगा, कोषाध्यक्ष गौरव जैन, आरके गर्ग, आलोक पाराशर आदि पदाधिकारियो का सहयोग रहा।
Previous Post Next Post